PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
गुजरात में आयुष्मान कार्ड लागू करने की मांग को लेकर 22 जुलाई को जयपुर में होगा प्रदर्शन
तखतगढ 19 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) गुजरात में आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को प्रभावी रूप से उपलब्ध कराने की मांग को लेकर 22 जुलाई 2026 को जयपुर में भाजपा सरकार के समक्ष एक प्रतिनिधिमंडल विरोध प्रदर्शन करेगा। प्रतिनिधिमंडल मे शैलेश घांची एवं समाजसेवी तुलसी पटेल के नेतृत्व में आमजन के साथ जयपुर पहुंचकर प्रर्दशन के बाद सरकार से मांग पत्र सौप कर “वन नेशन, वन आयुष्मान” की भावना के अनुरूप तुरंत प्रभाव से पात्र लाभार्थियों को गुजरात में भी बिना किसी बाधा के आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ दिलाने की मांग करेगे।
प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि अनेक प्रवासी परिवारों और पात्र नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए सरकार से इस विषय में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर समस्या का स्थायी समाधान करने का अनुरोध किया जाएगा।
उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से इस जनहित अभियान में सहयोग देने और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

