PALI SIROHI ONLINE
नाना। वीरमपुरा के ठाकुर अजीत भानु सिंह जी राणावत के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनके निधन का समाचार मिलते ही विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाली कांग्रेस नेता एवं चामुंडेरी सरपंच प्रशासक जसवंत राज मेवाड़ा ने ठाकुर अजीत भानु सिंह जी राणावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मेवाड़ा ने कहा कि स्वर्गीय अजीत भानु सिंह राणावत एक सरल, मिलनसार एवं समाजहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई करना कठिन होगा।
मेवाड़ा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
ठाकुर अजीत भानु सिंह जी राणावत के निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।




