• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बीकानेर से अहमदाबाद के लिए चलेगी नई ट्रेनः जालोर में भी होगा ठहराव; रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी; राजस्थान- गुजरात में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-भुज से दिल्ली तक रेल सेवा शुरू करने के बाद जालोर वासियों को नई ट्रेन मिल सकती है। राजस्थान और गुजरात के रेल यात्रियों के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए रेल मंत्रालय जल्द ही एक नई ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है। अहमदाबाद (साबरमती)- बीकानेर (लालगढ़) दैनिक एक्सप्रेस को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

दो राज्यों में मजबूत होगी ट्रेन कनेक्टिविटी

लगभग 740 किलोमीटर का सफर तय करने वाली यह नई एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिम भारत के दो प्रमुख सांस्कृतिक और पर्यटन क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी। इससे जहां एक तरफ गुजरात के साबरमती रिवरफ्रंट, मोढेरा सूर्य मंदिर और पाटन की रानी की वाव जैसी ऐतिहासिक विरासतों तक पहुंचना आसान होगा, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के भव्य जूनागढ़ किला, करणी माता मंदिर और बीकानेर के मरुस्थलीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। दैनिक सेवा होने के कारण इस रूट पर नियमित यात्रा करने वाले विद्यार्थियों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ होगा।इन जिलों और स्टेशनों को मिलेगा फायदा

यह ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद, महेसाणा, पाटन और बनासकांठा से होते हुए राजस्थान के जालोर, बालोतरा, जोधपुर, नागौर और बीकानेर जिलों को कवर करेगी।

प्रमुख ठहरावः साबरमती, महेसाणा, पाटन, भीलड़ी, धानेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूणी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर और लालगढ़।हाल ही में मिली हैं कई अन्य सौगातें

बता दें कि हाल ही में जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को 20 कोचों के साथ संचालित करना, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार और जैसलमेर में कोच केयर कॉम्प्लेक्स जैसी नई सुविधाएं राजस्थान को दी गई है। इसके अलावा, जालोरवासियों के लिए हाल ही में शुरू की गई भुज-जालोर-पाली-दिल्ली रेल सेवा के बाद, इस नई साबरमती-बीकानेर एक्सप्रेस की घोषणा से भी यात्रियों की दूसरे राज्यों से कनेक्टिविटी बढ़ी है।

Previous Post

वीरमपुरा ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत के निधन पर बाली कांग्रेस नेता जसवंत राज मेवाड़ा ने जताया शोक

Next Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Next Post
पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page