• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 30 नवंबर से 1 दिसम्बर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 28, 2026
in Local
0
तखतगढ़ में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 30 नवंबर से 1 दिसम्बर

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 30 नवंबर से 1 दिसम्बर

नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदगण एवं नगर कांग्रेस कमेटी की पहल, विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे नेत्र रोगियों की जांच

तखतगढ 28 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने एवं जनसेवा के उद्देश्य से तखतगढ़ नगरपालिका के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदगण एवं नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से दृष्टि जनरल एवं आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 30 नवंबर एवं 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दृष्टि जनरल एवं आई हॉस्पिटल, ली मार्केट के सामने, नेहरू रोड, तखतगढ़ में आयोजित होगा।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। इसमें आंखों में एलर्जी, खुजली, पानी आना, लालपन, मोतियाबिंद, नासूर, भेंगापन, आंखों में दर्द सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच की जाएगी। साथ ही रेटिनोस्कोपी के माध्यम से चश्मे के नंबर की जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए जाएंगे।

शिविर में आधुनिक Oertli Switzerland फेको मशीन के माध्यम से मोतियाबिंद के उपचार एवं ऑपरेशन संबंधी सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। फेको तकनीक से बिना चीरा-टांका एवं बिना इंजेक्शन मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने के साथ ऑपरेशन के पश्चात मरीज को शीघ्र छुट्टी देने की सुविधा भी बताई गई है।

शिविर में डॉ. महेंद्र सिंह एवं डॉ. विकास व्यास (MBBS, MS) नेत्र रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल की ओर से 24 घंटे आपातकालीन सुविधा भी उपलब्ध बताई गई है।

नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदगण एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने नगरवासियों से अपील की है कि वे शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा आंखों से संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीजों को जांच के लिए शिविर में लेकर आएं।

शिविर संबंधी जानकारी एवं पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 8905880751 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस संबंध में जानकारी कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पार्षद अनराज मेवाड़ा ने देते हुए बताया कि नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदगण एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जनहित एवं जनसेवा की भावना से इस शिविर का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क नेत्र जांच सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Previous Post

तखतगढ मे बढती पेयजल समस्या के समाधान के लिए निरंतर नगर पालिका की बड़ी पहल,पालिका अध्यक्ष जयश्री के निर्देश पर 225 फीट गहरा नया ट्यूबवेल खुदवाया

Next Post

सिरोही में कांग्रेस के 7 और भाजपा का एक उपप्रधान: पिंडवाड़ा में कांग्रेस के पिरामिड मेघवाल और सिरोही में डूंगाराम जीते

Next Post
सिरोही में कांग्रेस के 7 और भाजपा का एक उपप्रधान: पिंडवाड़ा में कांग्रेस के पिरामिड मेघवाल और सिरोही में डूंगाराम जीते

सिरोही में कांग्रेस के 7 और भाजपा का एक उपप्रधान: पिंडवाड़ा में कांग्रेस के पिरामिड मेघवाल और सिरोही में डूंगाराम जीते

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page