• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ मे बढती पेयजल समस्या के समाधान के लिए निरंतर नगर पालिका की बड़ी पहल,पालिका अध्यक्ष जयश्री के निर्देश पर 225 फीट गहरा नया ट्यूबवेल खुदवाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 28, 2026
in Local
0
तखतगढ मे बढती पेयजल समस्या के समाधान के लिए निरंतर नगर पालिका की बड़ी पहल,पालिका अध्यक्ष जयश्री के निर्देश पर 225 फीट गहरा नया ट्यूबवेल खुदवाया

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतखढ मे बढती पेयजल समस्या के समाधान के लिए निरंतर नगर पालिका की बड़ी पहल

पालिका अध्यक्ष जयश्री के निर्देश पर 225 फीट गहरा नया ट्यूबवेल खुदवाया

सभी 25 वार्डों में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने का अभियान तेज

आगामी 7 से 10 दिवस के भीतर सभी वार्डों में पेयजल व्यवस्था को सुचारू कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी।

तखतगढ 28 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से बढ़ती पेयजल की भारी तिलक को लेकर कई मर्तबा जनप्रतिनिधियों द्वारा धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन की चेतावनी के बाद अब पालिका प्रशासन द्वारा आमजन को पर्याप्त एवं सुचारू पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती जयश्री नामा द्वारा संवेदनशीलता एवं तत्परता के दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जलदाय विभाग तखतगढ़ द्वारा क्षेत्र में पेयजल की कमी से अवगत करवाए जाने पर अध्यक्ष द्वारा मात्र 24 घंटे के भीतर नगर पालिका प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष के निर्देशों की पालना में नगर पालिका द्वारा फालना रोड स्थित पानी की टंकी के समीप नया ट्यूबवेल खुदवाया गया, जिसकी गहराई लगभग 225 फीट है। इस ट्यूबवेल में मीठे पानी की उपलब्धता हुई है। इससे फालना रोड स्थित पानी की टंकी में पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा तथा गौरव पथ, जालौर रोड, वार्ड संख्या 8 एवं 9 सहित महावीर बस्ती क्षेत्र के निवासियों को पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। नगर पालिका द्वारा पेयजल व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूर्व में खुदवाए गए उन सभी ट्यूबवेलों पर विभिन्न स्थानों पर विद्युत कनेक्शन करवाकर पंप चालू किए जा रहे हैं। और उन पर पानी की टंकियां स्थापित कर आमजन को पेयजल उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है।
इसी प्रकार नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में एक-एक स्थान पर हैंडपंप के स्थान पर पंप सेट स्थापित कर पानी की टंकियों में जलापूर्ति शुरू करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। नगर पालिका का लक्ष्य है कि आगामी 7 से 10 दिवस के भीतर सभी वार्डों में पेयजल व्यवस्था को सुचारू कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। मवेशियों के लिए भी पानी की समुचित व्यवस्था। नगर पालिका द्वारा केवल आमजन ही नहीं, बल्कि बेजुबान पशु-पक्षियों एवं मवेशियों के लिए भी पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थित पशुओं के पानी पीने के लिए बने अवालों में नियमित रूप से पानी भरवाया जा रहा है, ताकि गर्मी एवं पेयजल की कमी के दौरान मवेशियों को भी पीने के पानी की परेशानी नहीं हो। नगर पालिका द्वारा इस व्यवस्था को निरंतर जारी रखा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों से भी होगी पेयजल आपूर्ति। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि जहां भी पेयजल की अतिरिक्त आवश्यकता होगी अथवा किसी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति में परेशानी आएगी, वहां नगर पालिका द्वारा पानी के टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि किसी भी वार्ड के नागरिक को पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़े।

उन्होंने आमजन, भामाशाहों एवं समाजसेवियों से भी अपील की कि यदि कोई दानदाता पेयजल व्यवस्था में सहयोग करना चाहता है तो नगर पालिका द्वारा ऐसे सहयोग का स्वागत किया जाएगा। जनसहयोग के माध्यम से पानी के टैंकरों एवं अन्य पेयजल व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाकर जरूरतमंद क्षेत्रों तक राहत पहुंचाई जाएगी।

अध्यक्ष का संकल्प प्रत्येक घर तक पहुंचे पर्याप्त पेयजल

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती जयश्री नामा ने कहा कि पेयजल आमजन की मूलभूत आवश्यकता है और इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर क्षेत्र में किसी भी परिवार को पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आवश्यकता के अनुसार पेयजल व्यवस्था में समय-समय पर सुधार एवं विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन का स्पष्ट संकल्प है कि तखतगढ़ के सभी 25 वार्डों में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाया जाए तथा प्रत्येक घर तक समय पर पानी पहुंचे। साथ ही बेजुबान मवेशियों के लिए भी पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नगर पालिका प्रशासन, जलदाय विभाग एवं जनसहयोग के माध्यम से निरंतर कार्य किया जाएगा।

Previous Post

पाली-पाली जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही,दो डम्पर, 3 ट्रैक्टर मय ट्रोली जब्त तीन गिरफतार

Next Post

तखतगढ़ में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 30 नवंबर से 1 दिसम्बर

Next Post
तखतगढ़ में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 30 नवंबर से 1 दिसम्बर

तखतगढ़ में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 30 नवंबर से 1 दिसम्बर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page