• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-बेजुबान पशु पक्षियों के हालत्तर के लिए शुरू हुआ परिंडा अभियान,जन सहयोग से नगर में 2 हजार परिंदे लगाने का लिया संकल्प

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
तखतगढ-बेजुबान पशु पक्षियों के हालत्तर के लिए शुरू हुआ परिंडा अभियान,जन सहयोग से नगर में 2 हजार परिंदे लगाने का लिया संकल्प

PALI SIROHI ONLINE

बेजुबान पशु पक्षियों के हालत्तर के लिए शुरू हुआ परिंडा अभियान,जन सहयोग से नगर में 2 हजार परिंदे लगाने का लिया संकल्प

तखतगढ 18 मई (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ मे लगातार बढ़ती भीषण गर्मी के दौर के बीच पशु-पक्षियों के लिए राहत पहुंचाने को लेकर तखतगढ़ नगर में सोमवार से परिंडा अभियान की शुरुआत की गई। उप तहसीलदार जितेंद्र कुमार बबेरवाल की प्रेरणा से शुरू हुए इस जनसेवा अभियान के तहत भामाशाहो के सहयोग से सम्पूर्ण नगर में करीब 2 हजार परिंदे लगाने का संकल्प लिया है। अभियान की शुरुआत तहसील कार्यालय परिसर एवं आसपास के पेड़ों पर 10 परिंदे बांधकर की गई।

इस दौरान समाजसेवी एवं निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा, भामाशाह जब्बरसिंह तरवाड़ा, रामसिंह कांबावत सहित तहसील कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पक्षियों के संरक्षण और गर्मी में उन्हें पानी उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया।उप तहसीलदार जितेंद्र कुमार बबेरवाल ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह जनसहयोग से संचालित किया जाएगा तथा नगर के विभिन्न गार्डन, मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों और पेड़ों पर परिंदे लगाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।समाजसेवी मनोज नामा ने भी नगरवासियों से घरों के बाहर परिंदे लगाने और नियमित रूप से पानी भरने की अपील की। अभियान को लेकर नगरवासियों में उत्साह दिखाई दिया।

Previous Post

तखतगढ के वार्ड नंबर 16, 17 एवं 18 में लगातार बिजली, लो वोल्टेज एवं शॉर्ट सर्किट समस्या से लोग परेशान

Next Post

बाली में जवाई ईको टूरिज्म आमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला 19 व 20  को दो पारियों में होगी

Next Post
बाली में जवाई ईको टूरिज्म आमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला 19 व 20  को दो पारियों में होगी

बाली में जवाई ईको टूरिज्म आमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला 19 व 20  को दो पारियों में होगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page