• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ के वार्ड नंबर 16, 17 एवं 18 में लगातार बिजली, लो वोल्टेज एवं शॉर्ट सर्किट समस्या से लोग परेशान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
तखतगढ के वार्ड नंबर 16, 17 एवं 18 में लगातार बिजली, लो वोल्टेज एवं शॉर्ट सर्किट समस्या से लोग परेशान

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ के वार्ड नंबर 16, 17 एवं 18 में लगातार बिजली, लो वोल्टेज एवं शॉर्ट सर्किट समस्या से लोग परेशान

वाडॅवासीयो ने एईएन को ज्ञापन सौंपकर समाधान की उठाई मांग

तखतगढ 18 मई (खीमाराम मेवाडा) इन दिनों भीषण गर्मी के दौर में भी तखतगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 16, 17 और 18 में लंबे समय से हो रही बिजली कटौती एवं वोल्टेज की भारी कमी तथा बार-बार शॉर्ट सर्किट से वार्ड वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी के सानिध्य में समस्त वार्ड वासियों ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता कार्यालय तखतगढ़ पहुंच एईएन को ज्ञापन सौंपकर तुरंत समाधान करने की मांग उठाई।

ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड नंबर 16, 17 एवं 18 में पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती, अत्यधिक लो वोल्टेज तथा शॉर्ट सर्किट जैसी गंभीर समस्याएं हो रही हैं। क्षेत्र में लगभग 177 वोल्टेज ही आ रहे हैं। जो कि बहुत कम हैं। कम वोल्टेज के कारण घरों के विद्युत उपकरण सही तरीके से नहीं चल पा रहे हैं। तथा बार-बार खराब हो रहे हैं। जिससे आम जनता को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी बताया कि वार्ड नंबर 16 में हाल ही में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना भी हो चुकी थी। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना या अनहोनी हो सकती है। अतः इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द नई DP लगवाने का कष्ट करें, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके और क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुथार, खेमाराम मेघवाल, सिंगर मनीष परिहार, अर्जुन हीरागर सहित दजॅनो वाडॅवासी मौजूद रहै।

Previous Post

तखतगढ-टोल कम्पनी की एम्बुलेंस गायब, सैकड़ों किलोमीटर हाइवे और दर्जनों गांव केवल 108 के भरोसे ही क्यो ,जबकी करोड़ों की टोल वसूली के बावजूद आपातकालीन सेवाएं बदहाल, आखिर जिम्मेदार कौन

Next Post

तखतगढ-बेजुबान पशु पक्षियों के हालत्तर के लिए शुरू हुआ परिंडा अभियान,जन सहयोग से नगर में 2 हजार परिंदे लगाने का लिया संकल्प

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page