PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान मेले का भव्य आयोजन
तखतगढ 1 अकटुबर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ कस्बे के महाराणा प्रताप चौक स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत गुरुवार को विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि श्रीमती दारमी देवी सुथार वार्ड पार्षद, मीठा लाल जोशी, जितेन्द्र पुरी जी तथा सोहन लाल जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं मॉडल प्रदर्शनी में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका प्राध्यापक बृजेश कुमार यादव एवं प्राध्यापक राजवीर सिंह बालोत द्वारा निभाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पृथ्वीराज रतनु ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और नवाचारों के प्रति प्रेरित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन उप-प्रधानाचार्य श्री मूलसिंह राणावत द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम प्रभारी श्री तरुण ओझा ने संपूर्ण मेले एवं प्रदर्शनी की सक्रिय मॉनिटरिंग की। इस दौरान शैल बाला शर्मा, प्रियंका चौहान, गनपत लाल, कोमल कँवर, कैलाश उदानिया, जीतेन्द्र नामः कविता नादावत सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


इस मेले में विज्ञान सर्किल में 55 तथा गणित सर्किल में 42 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने उत्कृष्ट प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण आधुनिक रुझानों पर आधारित तकनीकी प्रोजेक्ट रहे, जिसमें छात्राओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर आधारित प्रभावी व उपयोगी मॉडल प्रदर्शित कर सभी को प्रभावित किया।
ये हे मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता के उत्कृष्ट विजेताः
विज्ञान सर्किल जूनियर वर्गः पायल कंवर (कक्षा – 8वीं) सीनियर वर्गः योगिता (कक्षा 11वीं ‘A’)
गणित सर्किल जूनियर वर्गः मिलन (कक्षा – 7वीं) -सीनियर वर्गः पायल जीनगर (कक्षा 12वीं ‘B’)

