PALI SIROHI ONLINE
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार युवा सेवा संस्थान कार्यकारिणी का विस्तार
चन्द्रेशकुमार धाँधल बने अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष बने आनंद कुमार जोजावरा
तखतगढ 7 मार्च:(खीमाराम मेवाड़ा) श्री ब्राह्मण स्वर्णकार युवा सेवा संस्थान कार्यकारिणी के दो वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार रात्रि नवीन कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष पद को लेकर ब्राह्मण स्वर्णकार समाज भवन खेडावास में बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री ब्राह्मण स्वर्णकार युवा सेवा संस्थान के सभी उपस्थित समाज बंधुओ ने सर्व सहमति से अध्यक्ष पद पर चन्द्रेशकुमार भवरलालजी धाँधल को नियुक्त किया गया। दरमियान संस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष धाँधल द्वारा अपनी नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष- पद पर आनन्दकुमार चंदनमलजी जोजावरा की घोषणा के साथ महामंत्री- दिलीपकुमार कान्तिलालजी धाँधल,कोषाध्यक्ष- विनोदकुमार जगदीशजी लोरका,सह कोषाध्यक्ष- कैलाशकुमार थानमलजी हैडाऊ,प्रचारमंत्री- संजयकुमार खीमचंदजी मण्डोरा,मंत्री- राधेश्याम रणछोडलालजी मण्डोरा, को नियुक्त करते हुए कार्यकारणी सदस्य के रूप में-मुकेशकुमार गिरधारीलालजी मण्डोरा,सुरेशकुमार अमीचंदजी मण्डोरा,विलासकुमार शंकरजी साकरिया,
कैलाशकुमार त्रिलोकचंदजी छापरवाल,दिलिपकुमार मंशालालजी बुचा,रूपचंद ओटरमलजी जोजावरा,
अशोककुमार हसमुखजी लोरका,प्रवीणकुमार रामलालजी जोजावरा,मुकेशकुमार कान्तिलालजी परिहार,मुकेशकुमार भवरलालजी राठौड़,रितिककुमार पोपटलालजी मण्डोरा, गोविंदकुमार रतनाजी मण्डोरा,सुमितकुमार गोविंदजी मण्डोरा,प्रवीणकुमार कुंदनमलजी धाँधल, एवं सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में- अम्बालालजी हीराचंदजी जोजावरा,हरिशजी थानमलजी हेड़ाऊ,हितेशजी विजयराजजी साकरिया,ललितजी छगनलालजी हेड़ाऊ,
भरतकुमार अशोकजी जोजावरा नियुक्त किया गया है।