PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नगर पालिका में खरीदे गए विद्युत पोल का हिसाब मांगने आगे आए पार्षद, सात दिन में मांगा जवाब
भाजपा कांग्रेस पार्षदों ने अधिशासी अधिकारी को सौपा ज्ञापन
तखतगढ़ 18 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) नगर पालिका तखतगढ़ में विद्युत पोल की खरीद एवं उनके वितरण को लेकर पार्षदों ने अधिशासी अधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपकर महत्वपूर्ण जानकारी मांगी है। पार्षदों ने ज्ञापन के माध्यम से तीन प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इसमें नगर पालिका द्वारा पूर्व में कब और कितने विद्युत पोल खरीदे गए तथा उनकी खरीद से संबंधित बिल सहित पूरा विवरण उपलब्ध करवाने की मांग की गई है। इसके साथ ही पूर्व में खरीदे गए विद्युत पोल शहर के किस-किस वार्ड में और किन-किन स्थानों पर लगाए गए, इसका वार्डवार विवरण मांगा गया है। वहीं नगर पालिका के पास वर्तमान में कितने विद्युत पोल उपलब्ध हैं, इसकी जानकारी भी मांगी गई है। पार्षदों ने अधिशासी अधिकारी से उक्त सभी जानकारियां सात दिवस के भीतर लिखित रूप में उपलब्ध करवाने की मांग की है। पार्षदों का कहना है कि विद्युत पोल की खरीद, वितरण और वर्तमान उपलब्धता की जानकारी सार्वजनिक होने से नगर में विकास कार्यों की स्थिति स्पष्ट होगी तथा सभी वार्डों में विद्युत व्यवस्था को लेकर पारदर्शिता बनी रहेगी।इस दौरान विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर जानकारी उपलब्ध करवाने की मांग की पार्षद अनराज मेवाड़ा महेश रावल दार्मी देवी सुरेश सोलंकी रामचंद्र जिगर भरत सोनी मंजू देवी माली सूरज वाल्मीकि पेमाराम कुमावत सभी पार्षदों ने हस्ताक्षर युक्त पत्र सौपकर मांग उठाई है।


