• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ नगर मे जल आपूर्ति का समय पूर्व मे जारी आदेश दिनांक 17 सितम्बर के अनुसार यथावत रखने की उठाई मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 18, 2026
in Local
0
तखतगढ नगर मे जल आपूर्ति का समय पूर्व मे जारी आदेश दिनांक 17 सितम्बर के अनुसार यथावत रखने की उठाई मांग

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

कस्बा तखतगढ नगर मे जल आपूर्ति का समय पूर्व मे जारी आदेश दिनांक 17 सितम्बर के अनुसार यथावत रखने की उठाई मांग

जनप्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी एवं संबंधित विभागों को भेजा पत्र


तखतगढ 18 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) कस्बा तखतगढ नगर मे पेयजल  व्यवस्था को लेकर जलाआपूर्ति का समय पूर्व मे जारी आदेश दिनांक 17 सितम्बर के अनुसार यथावत रखने की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष एव पार्षदो ने बुधवार को उपखंड अधिकारी सुमेरपुर एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक के अधिशासी अभियंता फालना और सहायक अभियंता तखतगढ़ को हस्ताक्षरयुक्त पत्र भेज कर अवगत करवाया कि
कार्यालय अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग, वृत पाली द्वारा आदेश कमांक 3237-3248 दिनांक 15.11.2026 को आदेश जारी किया गया है। जिसमे शहरी क्षेत्रो में भी जलापूर्ति का अंतराल 72 घण्टे को बढ़ा कर 96 घण्टे किया गया है। उपर्युक्त निवेदन
यह है कि तखतगढ नगर में जलआपूर्ति के लिए स्थानीय जलस्त्रोत उपलब्ध होने के कारण नगर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था स्थानीय जल स्त्रोतों के माध्यम से नियमित संचालित की जा रही हैं। स्थानीय जिसमे नगर पालिका प्रशासन तखतगढ़ भी निंरतर सहयोग प्रदान कर रहा हैं। तखतगढ़ की भौगोलिक स्थिति एंव स्थानीय जल स्त्रोतों की उपलब्धता को घ्यान में रखते हुए नगर में जलआपूर्ति का समय पूर्व मे जारी आदेश दिनांक 17 सितम्बर.2026 के अनुसार 72 घण्टे के अंतराल मे जलआपूर्ति को यथावत रखा जाना उचित हैं। अत: अनुरोध है कि तखतगढ नगर की जलआपूर्ति के समय में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाए तथा पूर्व में निर्धारित समय-सारणी को यथावत बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें, ताकि नगरवासियों को नियमित एंव सुचारू जलआपूर्ति का लाभ मिलता रहें ।

Previous Post

राजकीय स्कूल मूंगथला में चोरी, कार्यालय का ताला तोड़कर कंप्यूटर किया क्षतिग्रस्त

Next Post

जाखोड़ा में री-केवाईसी शिविर, महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं व साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी

Next Post
जाखोड़ा में री-केवाईसी शिविर, महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं व साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी

जाखोड़ा में री-केवाईसी शिविर, महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं व साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page