PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-सदर थाना क्षेत्र के मूंगथला स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 नवंबर की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने कार्यालय का ताला तोड़कर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने स्कूल के कंप्यूटर उपकरणों सहित विद्युत एवं सोलर वायरिंग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
सोमवार को विद्यालय स्टाफ के पहुंचने पर घटना का पता चला। इसके बाद प्रधानाचार्य ने सदर थाने में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात लोगों ने कार्यालय के ताले तोड़कर दो मॉनिटर, एक सीपीयू, विद्युत वायरिंग, सोलर वायरिंग और बल्बों को नुकसान पहुंचाया। प्रधानाचार्य की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


