• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ नगर पालिका में अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे– अनराज मेवाडा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 24, 2026
in Local
0
तखतगढ नगर पालिका में अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे– अनराज मेवाडा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

नगर पालिका में अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे– अनराज मेवाडा

ठेकेदारो के कब्जे से सरकारी संपत्ति दुकान को खाली करवाकर रिओक्शन करना होगा– मीणा

तखतगढ 24 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) गुरुवार को तखतगढ नगर पालिका मे आयोजित नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद ग्रहण समारोह सम्पन्न होने के आधा घण्टे बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी एव नवनिर्वाचित पार्षद सरोज मेवाडा, अनराज मेवाडा, भवरलाल मीना,निर्दलीय पार्षद रामचंद्र जीनगर सहित नवनिर्वाचित पार्षदगण नगर पालिका पहुचे। और अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार बंजारा से मुलाकात कर कहा कि अब नगर पालिका मे किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। आगराज मेवाडा ने कहा कि कांग्रेस के पार्षदो के वार्डो मे विकास मे कोई भेदभाव सहन नही करेगे। बोर्ड बैठक से पूर्व पार्षदों की सहमति के अनुसार एजेंडा तैयार करें और फिर बोर्ड में प्रस्ताव पारित करने की बात कही। साथ ही नियमों के अनुसार हर 6 महीना में बोर्ड की बैठक और आगामी बैठक की भी तिथि तय करनी होगी। कोई भी विकास कार्य कोटेशन पर नहीं करें और विकास के टेंडर भी प्रतिष्ठीत समाचार पत्रों में ही प्रकाशित करावे। भवरलाल मीना ने कहा नगर पालिका की जो भी संपत्ति भवन है जिसमें कई ठेकेदार रहते हैं उनको भी खाली करवाया जाए और किराए की दुकानों को रिओक्शन किया जाए। और सबसे पहले तालाब से गंदे पानी निकासी योजना बनाए। सरोज मेवाडा ने कहा कि तालाब सौंदर्यकरण के नाम करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं जबकि तालाब की गंदगी का समाधान अभी तक नहीं हुआ। जोगी नाथ समुदाय से पहली बार जीतकर आई पार्षद अतकी देवी ने कहा वार्ड मे नालिया नही है। निरंतर सफाई नहीं हो रही है।निर्दलीय पार्षद रामचंद्र जीनगर ने कहा वार्ड 10 में नालियां टूटी फूटी है। अति शीघ्र नालियों का निर्माण करवाया जाए। जिस पर ईओ महेंद्र कुमार ने सभी नवनिर्मित जनप्रतिनिधि की सहमति एव बिना किसी भेदभाव सभी को सम्मान पूर्वक वार्डो मे विकास करवाने का भरोसा दिलाया।

Previous Post

तखतगढ़ की जनता ने आप पर जताया विश्वास और 5 साल का भविष्य आपके कंधों पर– कैबिनेट मंत्री

Next Post

मुंडारा में चामुंडा माता का वार्षिक मेला कल शुक्रवार,25 सितम्बर को, तैयारियां पूरी

Next Post
मुंडारा में चामुंडा माता का वार्षिक मेला कल शुक्रवार,25 सितम्बर को, तैयारियां पूरी

मुंडारा में चामुंडा माता का वार्षिक मेला कल शुक्रवार,25 सितम्बर को, तैयारियां पूरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page