PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
मैराथन दौड़ से फिट इंडिया रन इंडिया के तहत स्वास्थ्य का दिया संदेश फिट इंडिया फ्रीडम रन में अधिकारी कर्मचारी छात्र छात्राएं एवं जनप्रतिनिधियो नै लगाई दौड़
तखतगढ 23 अक्टूबर;(खीमाराम मेवाडा) बुधवार को युवा खेल मंत्रालय के दिशा निर्देशों अनुसार तखतगढ नगर पालिका प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर पालिका प्रशासन के अधिकारीयो, कर्मचारीयो, छात्र छात्राएं एवं जनप्रतिनिधियो नै फिट इंडिया रन इंडिया के तहत स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड परिसर से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक फिट इंडिया रन इंडिया’ की थीम पर दौड़ लगाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया है।
बुधवार सुबह 9:30 बजे स्वामी विवेकानंद रोडवेज बस स्टैंड के बाहर नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा, प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतन लाल सांखला कनिष्ठ अभियंता आकाश गोमतीवाल सफाई निरीक्षक मुकेश माली सीनियर स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश मीणा सहित पालिका कर्मचारीयो, जनप्रतिनिधियों संघवी केसरी राउमावि एवं पीएम श्री राबाउमावि के विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर विवेकानंद बस स्टैंड से महाराणा प्रताप चौक तक फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड़ लगाई लगाई। जहां नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा ने शपथ दिलाई
वीडियो