
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक विवाहिता ने शादी के करीब 15 साल बाद पति और ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि उसके काकी ससुर उस पर बुरी नजर रखते है और अवैध संबंध बनाने का दबाव डालते है। राजी नहीं हुई तो उसके पति को भड़काया। ऐसे में पति और उसके रिश्तों में भी दरार आ गई। और शादी करीब 15 साल बाद उसे अपना ससुराल छोड़कर पीहर आना पड़ा। आरोप है कि पति भी तलाक के लिए दबाव डाल रहा है ताकि दूसरी शादी कर सके। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।
घटना पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र की है। थाने में एक 35 साल की विवाहिता ने 7 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि उसकी करीब 15 साल पहले आटा-साटा प्रथा में हुई थी। शादी के बाद उसे एक बच्चा भी हुआ। परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ सालों से काकी ससुर उस पर गंदी नजर रखने लगा और अवैध संबंध बनाने का कई बार दबाव दिया वह नहीं मानी तो उसके पति को भड़काने लगा। इससे पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आ गई। पति रोज किसी न किसी बात को लेकर उससे झगड़ने लगे। और पीहर से 2 लाख रुपये और 5 तोला सोना, आधा किलो चांदी डिमांड करने लगे। पिता की मौत हो चुकी है और विधवा मां की ऐसी स्थिति नहीं है कि इसकी व्यवस्था कर सके।
ऐसे में परेशान होकर पिछले 5-6 वर्ष पीहर में अपने बच्चे के साथ पीहर में रहने को मजबूर है। 26 मई 2025 उसका पति और देवर उसके पीहर आए और झगड़ा किया। तलाक के कागजात पर साइन करने का दबाव बनाया। रिपोर्ट में बताया कि उसकी आटे-साटे में शादी हुई थी। ऐसे में उसकी ननद जो उसके भाई की पत्नी थी वह भी पीहर जाकर बैठ गई। पीड़िता ने रिपोर्ट में अपने ससुराल पक्ष के लोगों से जान का खतरा होने की आशंका व्यक्त कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।