• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ नगरपालिका  आम चुनाव 2026 निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के विजय जुलूस निकालने पर पूर्णतया रहेगी रोक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 12, 2026
in Local
0
तखतगढ नगरपालिका  आम चुनाव 2026 निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के विजय जुलूस निकालने पर पूर्णतया रहेगी रोक

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

नगर पालिका तखतगढ आम चुनाव 2026 निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के विजय जुलूस निकालने पर पूर्णतया रहेगी रोक

तखतगढ 12 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचित सदस्यों, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाई गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रमानुसार मतगणना 14 सितम्बर को होगी। इसी तखतगढ नगर पालिका अध्यक्ष पद का निर्वाचन 21 सितम्बर एवं उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन 22 सितम्बर को किया जाना हैं। रिटर्निंग अधिकारी पूरण कुमार द्वारा बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचित सदस्यों, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाई गई है। मतदान परिणाम घोषित होने के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (पुराने सीआरपीसी की धारा 144) लागू करते हुए निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा किसी भी प्रकार के विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।
तखतगढ नगर पालिका के आम चुनाव 2026 हेतु मतगणना राजकीय महाविद्यालय तखतगढ मे होगी। मतगणना के दौरान अभ्यर्थी स्वयं या निर्वाचक अभिकर्ता या गणन अभिकर्ता उपस्थित रह सकते है। मतगणना 14 सितम्बर 2026 को प्रातः 08.00 बजे से प्रारंभ होगी। जिसके लिये रिटर्निंग अधिकारी द्वारा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी / निर्वाचक अभिकर्ता / गणन अभिकर्ता व समस्त निर्वाचन अधिकारी व कार्मिकों को पहचान पत्र बैज जारी किये है। जिसके बिना मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति नही होगी।

Previous Post

भगवान महावीर स्वामी का पारणा हर्षोल्लास एवं गाजे-बाजे के साथ लाभार्थी परिवार के घर ले जाया गया

Next Post

तखतगढ-शहर की सरकार बनाने मे व्यस्त डबल इंजन सरकार की अनदेखी से किसानो का बुरा हाल,बरसात की कमी से फसले खराब लेकिन अब तक ना गिरदावरी ना ही अकाल की घोषणा

Next Post

तखतगढ-शहर की सरकार बनाने मे व्यस्त डबल इंजन सरकार की अनदेखी से किसानो का बुरा हाल,बरसात की कमी से फसले खराब लेकिन अब तक ना गिरदावरी ना ही अकाल की घोषणा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page