• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-शहर की सरकार बनाने मे व्यस्त डबल इंजन सरकार की अनदेखी से किसानो का बुरा हाल,बरसात की कमी से फसले खराब लेकिन अब तक ना गिरदावरी ना ही अकाल की घोषणा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

शहर की सरकार बनाने मे व्यस्त डबल इंजन सरकार की अनदेखी से किसानो का बुरा हाल,बरसात की कमी से फसले खराब लेकिन अब तक ना गिरदावरी ना ही अकाल की घोषणा

किसान केसे चुकाएगे बैको का ऋण

तखतगढ 12 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) इस बार शहर की सरकार बनाने मे व्यस्त डबल इंजन सरकार की अनदेखी के कारण किसानो का बुरा हाल बनते नजर आने लगा है।कि इस बार बरसात की भारी कमी से खेतो मे बोर्ड हुई खरीफ फसले बिन बरसात मुर्जाकर नष्ट हो चूकी है। लेकिन अब तक सरकार की और से ना तो गिरदावरी करवाई ना ही अकाल की घोषणा की गई। किसानो ने बैंको से ऋण लेकर कमरतोड महंगाई के दौर मे भी महंगे खाद बिज दवाईया खरीद कर पहली छुटपुट बरसात मे ही खरीफ की फसले बोई थी। लेकिन इस बार क्षेत्र मे रूठे मानसून के कारण खेतो मे खरीफ की फसले बिन बरसात पुरी तरह मुर्जा कर नष्ट हो चुकी है। लेकिन सरकार शहरो की सरकार बनाने मे ही व्यस्तम है। किसानो ने फसलो बीमा भी करवा रखा है।

फिर भी सरकार द्वारा अभी तक ना तो फसल खराबे की गिरदावरी करवाई ना ही अकाल घोषित किया। ऐसे मे किसानो द्वारा बैंकों से लिया गया ऋण कैसे चुका पाएंगे। दरअसल पश्चिमी राजस्थान के मारवाड गोडवाड क्षेत्र मे पिछले चार साल से लगातार अच्छी बरसात होने से जवाई मे पानी की अच्छी आवक होने से पुरा भर जाने पर कमाण्ड क्षेत्र के किसानो रबि फसल सिचाई के लिए कुल 57 गांवों मे पाली के सुमेरपुर ब्लॉक के 33 व जालोर जिले के आहोर ब्लॉक के 24 गांवों के 38600 किसान परिवारो की 38671 हैक्टयेर सिंचाई रबि फसलें के लिए एव जवाई बांध से पेयजल के लिए लगभग 868 से 900 गांवों और 10 से अधिक कस्बों/शहरों की प्यास बुझाने के लिए भी पर्याप्त पानी मिलता रहा है। लेकिन इस बार रूठे मानसून के कारण जवाई बांध को भी पानी के लिए तरसना पड रहा है। और पेयजल के लिए भी भारी परेशानीयो से गुजरना पड सकता है। तो सिचाई के लिए सपने ही रह जाऐंगे।

कांग्रेस नेता ने सीएम को पत्र भेज कर गिरदावरी एव अकाल घोषित करने की उठाई मांग

शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी के पाली जिला कांग्रेस कमेटी जिला महासचिव भोमाराम मीणा ने राजस्थान सरकार के मुखिया भजनलाल को पत्र भेज कर अवगत कराया कि
संवत 2083 खरीफ की फसल में बारिश कम होने के कारण किसानों ने भयंकर मंहगाई होते हुए भी खेतों की खड़ाई कराई। बीज और खाद भी उसमें बो दिया लेकिन बारिश के अभाव में फसलें खराब हुई। किसानों का सेट साहूकारों और बैंक ऋण लिया उसको पैदावार नही होने के कारण वापस वसुली के समय अब परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों ने फसल बीमा के प्रिमियम भुगतान भी अदा किया लेकिन सरकार ने किसानों के लिए अकाल की घोषणा नही हुई तो फसल बीमा का भी भुगतान मिलना काफी टेडी खीर होगी। अभी समय रहते गिरदावरी कराने एवं अकाल घोषित करके किसानों के हित मे प्राथमिकता से कार्यवाई कर राहत प्रदान करने की मांग उठाई है।

Previous Post

तखतगढ नगरपालिका  आम चुनाव 2026 निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के विजय जुलूस निकालने पर पूर्णतया रहेगी रोक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page