PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा तखतगढ़
तखतगढ कस्बे मे पादरली मार्ग पर तेज रफतार कार ने एक बाइक को चपेट में ले लिया। गति अवरोधक के अभाव में हुई इस दुर्घटना में परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। जिनमें से गम्भीर घायल दो सदस्यों को प्राथमिक उपचार के बाद सुमेरपुर रेफर किया गया। हेड कांस्टेबल पदमाराम चौधरी ने बताया की मंगलवार दोपहर पादरली मार्ग पर पानी की टंकी के पास एक कार की टक्कर से सैनिक कॉलोनी निवासी बाइक
सवार प्रतापसिंह पुत्र जयसिंह, उषा कंवर पत्नी मदनसिंह और भाग्यश्री पुत्री मदन सिंह घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर घायल प्रतापसिंह व उषा कंवर सुमेरपुर रेफर किया गया।
यह भी पढे