PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
बालिकाओं का शिक्षित और सशक्त होना पूरे समाज की प्रगति का आधार– नामा
राजकीय विद्यालय में किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
तखतगढ 30 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का श्रीमती जयश्री नामा नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में ह आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ‘मीना-राजू मंच’, ‘गार्गी मंच’, किशोरी मेला तथा माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन विषय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधिया सबंधी चार्ट / माडल प्रतियोगिता आयोजित की गई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, बाल अधिकार एवं जीवन कौशल के प्रति जागरूक करना तथा लैंगिक असमानता व बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध सशक्त बनाना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती जयश्री नामाः नगर पालिका अध्यक्ष, मनोज नाम, गजेन्द्र सिंह प्रधानाचार्य, श्रीमती विमला सेन वार्ड पार्षद, रमेश राठौर समाज सेवी, श्रीमती वीना रावल SMC सदस्य, मीठालाल जोशी, पृथ्वीराज रतनू प्रधानाचार्य, मूल सिंह उपप्रधानाचार्य, तरुण ओझा समेत विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी श्रीमती शैल बाला शर्मा एवं सुधी कोमल कैवर द्वारा मंच का सफल संचालन एवं संयोजन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती जयश्री नामा ने कहा कि बालिकाओं का शिक्षित और सशक्त होना पूरे समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने किशोरियों को अपने अधिकारों, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य पृथ्वीराज रतनू ने राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की चर्चा करते हुए कहा कि बालिकाओं में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महतवपूर्ण है। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम तथा स्वच्छता प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया। कार्यक्रम अंत में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

