• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ में विकास कार्यों को लेकर दो ज्ञापन सौंपे, नाग चौक-होली चौक के सौंदर्यकरण सहित सामुदायिक भवन, ओपन जिम और गार्डन की मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 20, 2026
in Local
0
तखतगढ़ में विकास कार्यों को लेकर दो ज्ञापन सौंपे, नाग चौक-होली चौक के सौंदर्यकरण सहित सामुदायिक भवन, ओपन जिम और गार्डन की मांग

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ में विकास कार्यों को लेकर दो ज्ञापन सौंपे, नाग चौक-होली चौक के सौंदर्यकरण सहित सामुदायिक भवन, ओपन जिम और गार्डन की मांग

पार्षद अनराज मेवाड़ा वार्ड 19 और पार्षद सरोज मेवाड़ा वार्ड 16
ने ईओ को सौपा ज्ञापन

तखतगढ़ 20 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) नगर पालिका तखतगढ़ में शहर के विकास एवं सौंदर्यकरण को लेकर शुक्रवार को पार्षद अनराज मेवाड़ा एवं पार्षद सरोज मेवाड़ा ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर विभिन्न विकास कार्यों की मांग उठाई।

पहले ज्ञापन में वार्ड नंबर 16 स्थित नाग चौक एवं वार्ड नंबर 19 स्थित होली चौक का सौंदर्यकरण करवाने की मांग की गई। साथ ही दोनों प्रमुख चौकों के विकास कार्यों को आगामी नगर पालिका बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल करने का आग्रह किया गया।

दूसरे ज्ञापन में वार्ड नंबर 15, 16, 17, 18 एवं 19 के मध्य नगर पालिका द्वारा गार्डन हेतु आरक्षित भूमि पर सामुदायिक भवन, ओपन जिम एवं गार्डन विकसित करवाने की मांग रखी गई। इससे क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

ज्ञापन के माध्यम से नगर पालिका प्रशासन से उक्त विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगामी बोर्ड बैठक में शामिल कर आवश्यक स्वीकृति एवं कार्यवाही करने का आग्रह किया गया। दोनों पार्षदों ने नगर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यकरण को लेकर नगर पालिका प्रशासन से सकारात्मक कार्यवाही की मांग की।

Previous Post

तखतगढ-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन

Next Post

बाली-गोडवाड़ की बिटिया ने रचा इतिहास

Next Post
बाली-गोडवाड़ की बिटिया ने रचा इतिहास

बाली-गोडवाड़ की बिटिया ने रचा इतिहास

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page