• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 20, 2026
in Local
0
तखतगढ-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन

​तखतगढ़ 20 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) शुक्रवार को कस्बे के पुराना बेदाना मार्ग स्थित संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तृतीय एक दिवसीय शिविर का सफल समापन हुआ।
​शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह तंवर एवं प्राध्यापक बृजेश सिंह यादव द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अनुशासन और सेवा भाव के महत्व पर प्रकाश डाला।
​शिविर के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। मध्यावधि में अल्पाहार और विश्राम के पश्चात विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
​इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ढाका ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं देशसेवा के लिए प्रेरित किया। शिविर के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन में भगवत सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post

रोहिड़ा पुलिस ने डिलीवरी बॉय की निर्मम हत्या व लूट की घटना का खुलासा कर एक सहअभियुक्त को किया गिरफ्तार

Next Post

तखतगढ़ में विकास कार्यों को लेकर दो ज्ञापन सौंपे, नाग चौक-होली चौक के सौंदर्यकरण सहित सामुदायिक भवन, ओपन जिम और गार्डन की मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page