PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ के उलारिया धाम रोड दिन मे भी चमकता दुधिया रोशनी से जगमगाहट
सीधा आमजनता पर भार लेकिन नगरपालिका प्रशासन बेपरवाह
तखतगढ 4 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) इन दिनो नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण लम्बे समय से तखतगढ नगर के उलारिया धाम रोड स्थित नगरपालिका की रोड लाइटे दिन मे भी दुधिया रोशनी से चमकती हुई जगमगाहट देखने को मिल रही है। जिसका सीधा असर आमजनता पर भारी पडता जा रहा है। लेकिन नगरपालिका प्रशासन भी बेपरवाह ही नजर आ रहा है। दरअसल तखतगढ नगर पालिका प्रशासन द्वारा वार्ड नंबर एक से लेकर उलारिया धाम तक देवस्थान होने से रोड लाईट की व्यवस्था भी कर रखी है। लेकिन पिछले लम्बे समय से टाइमर नही लगे होने या फिर रखरखाव के अभाव मे सभी लाईटे रात और दिन मे धुप मे भी दुधिया रोशनी से चमकती नजर आ रही है। रविवार को उलारिया धाम रोड पर प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया कि इस रोड की सभी लाइटे कई दिनो से रात मे और दिन मे भी जल रही है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा। क्योकि 24 घण्टे जलती लाइटो का भार आमजनता पर भारी पड रहा है। नगर पालिका प्रशासन को टाइमर लगाना चाहिए जिस से सुबह-शाम ऑटोमोटिव ही रोड लाइटे बंद शुरू हो सके और किसी का नुकसान भी नही हो
क्या कहते है अधिकारी
उलारिया धाम रोड का मेने दो दिन पहले निरिक्षण किया था वहा टाइमर का कोई इशू नहीं है। लेकिन लाइन मे फाल्ट होने से जल रही है। सोमवार को लाइनो को ठीक करवा लेंगे
–महेंद्र कुमार बंजारा– ईओ नगर पारिका तखतगढ






