• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में करीब चार साल से फरार स्थाई वारण्टी शिवादान उर्फ शिवा गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 4, 2026
in Local
0
सुमेरपुर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में करीब चार साल से फरार स्थाई वारण्टी शिवादान उर्फ शिवा गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली-पुलिस थाना सुमेरपुर द्वारा चोरी के प्रकरण में करीब चार साल से फरार स्थाई वारण्टी (भगौडा, उ‌द्घोषित) वांछित अभियुक्त शिवादान उर्फ शिवा पुलिस गिरफत में।पुलिस थाना सुमेरपुर द्वारा वांछित फरार, भगौडा इत्यादि अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान का सफल क्रियान्वयन करीब चार साल से फरार स्थाई वारण्टी (भगौडा, उद्घोषित) अभियुक्त शिवादान उर्फ शिवा को बारा से किया गिरफतार।  शिवदान उर्फ शिवा धारा 299 सीआरपीसी के तहत स्थाई वारण्टी (भगौडा, उ‌द्घोषित) अपराधी घोषित किया गया था। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली एवं भवानी सिंह वृताधिकारी पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं थानाधिकारी सवाई सिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली के नेतृत्व में वांछित अपराधियो (स्थाई वारण्टी, भगौडे, उदघोषित, गिरफतारी वारण्टी) के विरूद्ध चलाये जा रहे विषेष अभियान के तहत फरार एवं वांछित अभियुक्तों की धरपक्कड हेतु एक विषेष टीम का गठन किया गया एवं गठित टीम को विशेष निर्देश दिये गये कि वाछित अपराधीयों की धरपक्कड कर उनको गिरफतार किया जावे।

पुलिस टीमः –
1.सवाई सिंह राठौड निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, पाली।
2.अशोक कुमार सउनि पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली।
3. दिलीप सिंह कानि न. 1459 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
4. खेताराम कानि न. 1343 पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली।
5. राजकुमार कानि न. 413 पुलिस थाना नाणा, जिला पाली।

घटना का सारांशः- दिनांक 14.04.2023 को प्रार्थी अनीश पुत्र गफुर खां जाति मुसलमान उम्र 35 वर्ष निवासी पारली पीएस पन्देवर तह. मालपुरा जिला टॉक ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि शिवादान सिंह उर्फ शिवा पुत्र प्रभु लालजी, निवासी धूमेल पुलिस चौकी बाडोरा पुलिस थाना मेठपुर जिला बारा जो कि मेरे पास मेरे ट्रक पर खलासी का काम करता था, जो कि मेरे ट्रक में रखे 3,05000 रूप्यें चोरी कर फरार हो गया है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 169 दिनांक 14.04.2023 धारा 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

विशेष गठित टीम की कार्यवाहीः गठीत टीम द्वारा करीब 4 साल से चोरी के प्रकरण में फरार स्थाई वारण्टी अभियुक्त शिवादान उर्फ शिवा का पुराना डेटा बेस का गहनता से अध्ययन एवं विश्लेषण किया गया एवं फरार आरोपी की हर करत पर नजर रखते हुए कड़ी मेहनत व लग्न एंव कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए मुखबीर तंत्र, आसुचना संकलन, तकनीकी सहयोग से चोरी के प्रकरण में फरार स्थाई वारण्टी (भगौडा, उद्घोषित) वांछित मुलजिम शिवादान उर्फ शिवा को दस्तयाब किया गया।

अभियुक्त का विवरणः-
शिवादान उर्फ शिवा पुत्र प्रभुलाल उम्र 37 साल निवासी धुमेण पुलिस थाना मोठपुर जिला बारां

आमजन से अपीलः- पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सअप नम्बर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निमार्ण में पुलिस का सहयोग करें।

Previous Post

खुडाला-फालना में 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता

Next Post

तखतगढ के उलारिया धाम रोड दिन मे भी चमकता दुधिया रोशनी से जगमगाहट

Next Post

तखतगढ के उलारिया धाम रोड दिन मे भी चमकता दुधिया रोशनी से जगमगाहट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page