PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ में दो स्थानो पर तुलसी सालिगराम विवाह का आयोजन, मंगल गीतों की मची धूम
सालिगराम गाजे बाजे से बारात लेकर पहुचे अग्नि को साक्षी मानकर तुलसी के साथ खाए 7 फेरे
तखतगढ 20 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ में शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर श्री चारभुजा ठाकुर जी मंदिर एवं श्री तख्त बिहारी राज ठाकुर जी दोनो मंदिरो में तुलसी सालिगराम विवाह का आयोजन धुमधाम से संपन्न हुआ। जवाहर चौक स्थित ठाकुरजी (चारभूजा) मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में तुलसी के माता लीला व पिता रमेश कुमार चांदौरा रहे। ट्रस्ट अध्यक्ष नरसाराम कुमावत व पुजारी भरत दास,गोविददास सहित अन्य नगरवासी व महिला बाराती बने। नगरपालिका अध्यक्ष जय श्री नामा ने भगवान साविगराम की बारात का स्वागत किया। पंडित निर्मल शास्त्री व अंकित ओझा के मंत्रोच्चार व पूजन के बाद फेरे संपन्न करवाए। मंदिर में बारातियों व सालिगराम का पुष्प वर्षा की। वही पटवार घर के सामने तखत बिहारी ठाकूरजी मंदिर में भी विवाह का आयोजन संपन्न हुआ। विवाह को लेकर मंदिरों को आकर्षण रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया।
सालिगराम ने अग्नि को साक्षी मानकर तुलसी के साथ खाए फेरे
शुक्रवार शाम 6 बजे दोनो मंदिरो पर ढोल थाली की गुंजायमान के साथ सालिगराम गाजे बाजे से बारात लेकर पहुचे जहा सालिगराम का कुमकुम तिलक लगाकर पुष्प वर्षा से वदावना कर सवरी मंडप मे तुलसी के साथ बिठाकर पंडितो द्वारा मंत्रोच्चार से अग्नि को साक्षी मानकर सालिगराम ने तुलसी के साथ 7 फेरे खाए इस दौरान महिलाओ ने मंगल गीतो की बहार लगा दी




