PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
रविंद्रसिंह भाटी की यात्रा मे जेब कतरो मामले मे एक महिला सहित चार को लिया हिरासत मे
तखतगढ 28 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) सोमवार सुबह जैसे ही ईडब्ल्यूएस सरलीकरण आरक्षण की विसंगतियो को लेकर शिव निर्दलीय रविंद्रसिंह भाटी की यात्रा तखतगढ चौराहे पहुचने पर सर्व समाज द्वारा स्वागत की रस्म मे डूबे सैकड़ो की भीड़ में जेब कतरतो की गैंग ने सक्रिय होकर किसी के जेब से बटुआ तो किसी के 18000, किसी के 50000 रूपये निकाल जेब पर हाथ साफ कर दिए चौराए से यात्रा समाप्ति के बाद एक के बाद एक लोगो मे अफरा तफरी मच गई। पावटा निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति के जेब से बटुआ गायब होने की सुचना पर कई लोगो ने जेब चैक किए तो कोई बोला मेरे जेब से 50 हजार रुपए निकाले तो कोई बोला मेरे जेब से 18 हजार रुपए गायब हो गए।
पुलिस को हंसाराम पुत्र वरदारामजी जाति देवासी निवासीतखतगढ़ ने टाइपसुदा रिर्पोट पेश कर अवगत कराया कि
मुझ प्रार्थी अपने परिवार सहित कस्बा तखतगढ़ के बहमोल्ला राजपुरा रोड़ में निवास करता हूँ। दिनांक 28.09.2026 को सुबह करीब 9.30 बजे गायो के चारे के लिये मेरे घर से रूपयें 25,360/ रोकड / नगद लेकर गया था। तब तखतगढ़ चौराया पर शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी के स्वागत हो रहा था जहां खुब ज्यादा लोगो की भीड़ थी। जहां उनका स्वागत होने के बाद मैंने मेरे जेब में रखे रूपयें 25,360/- चेक किये तो मेरे जेब में रूपयें नहीं थे। जिससे उस भीड़ में किसी अज्ञात चोर ने चुरा लिये हैं। पुलिस ने
रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू की
घटना की सुचना के तुरंत बाद सुमेरपुर सदर पुलिस ने महिला समेत चार संदिग्धों को पकड़ा, कांस्टेबल प्रवीण कुमार मीना की सतर्कता से एक आरोपी पकड़ा गया, वारदात के बाद चारों संदिग्धों को तखतगढ़ पुलिस को सुपुर्द किया। जबकी एक आरोपी मौके से नकदी लेकर फरार होने मे कामयाब हो गया। तखतगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी




