PALI SIROHI ONLINE
मुण्डारा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ आयोजित। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुण्डारा पर डाॅ.विकास मारवल सीएमएचओ पाली एवं डॉ.हितेन्द्र वागोरिया बीसीएमओ बाली के निर्देशन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ.भीमाराम चौधरी ने 13 आशा सहयोगिनीयो को मुख्यमंत्री संदेश का प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सभी आशाओं को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये धन्यवाद दिया।साथ ही सेक्टर मासिक बैठक का आयोजन कर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को शत प्रतिशत एएनसी रजिस्ट्रेशन,एचआरपी महिलाओं की सभी जांचें,शत प्रतिशत टीकाकरण, शत प्रतिशत परिवार कल्याण लक्ष्य एवं शत प्रतिशत एनसीडी कार्यक्रम लक्ष्य अर्जित करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर के सभी नर्सिंग अधिकारी, फार्मासिस्ट,सीएचओ, एएनएम,एलटी, सेक्टर हैल्थ सुपरवाइजर,डीईओ,आशाये एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।




