PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जगन्नाथ पुरी से शाम 4 बजे तखतगढ़ पहुचेगा जगन्नाथ जी की रथ यात्रा,नगर प्रवेश के बाद मुख्य बाजार होते हुए चकी गली श्री राधा माधव माधुरीय धाम पहुंचेगी
जहा 7 बजे भविष्य मल्लिका के प्रवक्ता डॉ काशीनाथ मिश्रा जी का होगा प्रवचन
तखतगढ 5 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) जगन्नाथ पुरी से साक्षात भगवान जगन्नाथ जी यात्रा आज शाम 4 बजे तखतगढ़ आगमन होगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के अवसर तखतगढ़ वासियों का बड़ा सौभाग्य है। कि भगवान स्वयं अपनी कृपा आशीर्वाद देने के लिए हमारे द्वार तक आ रहे हैं।
जो सुमेरपुर में प्रोग्राम के बाद आज शाम 4 बजे जगन्नाथ जी का रथ तखतगढ़ प्रवेश कर मुख्य बाजार होते हुए चकी गली श्री राधा माधव माधुरीय धाम जयतीर्थ दास जी के निवास स्थान पर पहुंचेगा और वहां पर भविष्य मल्लिका के प्रवक्ता डॉ काशीनाथ मिश्रा जी का प्रवचन होगा जो आने वाले समय 2025 से 2032 का समय, युग परिवर्तन का समय है। उसके बारे में हमें जानकारी देंगे। इस पावन अवसर पर सभी भक्तगण शाम 7 बजे श्री राधा माधव माधुरीय धाम चकी गली पधारे जहां श्री डां काशीनाथ मिश्रा जी का विशेष संग सानिध्य प्राप्त होगा। यह जानकारी कथा प्रवक्ता जयतीर्थ दास द्वारा दी गई है।



