PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/जगे सिंह देवड़ा/पिंटु अग्रवाल
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अशोक कुमार आंजणा, वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में भवानीसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री मय जाब्ते द्वारा प्रकरण सं. 79 दिनांक 28.06.2026 धारा 103 (1), 238 (ए), 190, 191(2),191 (3) बीएनएस पुलिस थाना कालन्द्री में शेष वांछित अभियुक्त लक्ष्मण को दस्तायब किया गया।
घटना विवरणः-दिनांक 28.06.2026 को वक्त 08.20 एएम पर जरिये टेलिफोन ईत्तला मिली की गांव आमलारी में अभय पुत्र कालुराम जाति पुरोहित उम्र 35 साल निवासी आमलारी के साथ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट व गंम्भीर चोट लगने से सीएचसी सिलदर लेकर आये है जिस पर थानाधिकारी भवानीसिंह निपु मय जाब्ता सीएचसी सिलदर पहुच परिजनों से सम्पर्क किया तो उन्होने बताया कि इलाज हेतु कालन्द्री अस्पताल लेकर जा रहे है जिस पर सिलदर से रवाना होकर कालन्द्री अस्पताल आये जिस पर एमओ कालन्द्री ने अभय राजपुरोहित को मृत घोषित किया मृतक की लाश को उसके परिजनों की उपस्थिति में मोर्चरी रूम में रखवाई गई जिस पर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि पानी की नाली के विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी जिस पर घेवराराम पुत्र हंसाजी जाति दर्जी निवासी आमलारी व उनके लडके भरतकुमार, अमृत कुमार, नटवरलाल वगैरा ने मिलकर अभय राजपुरोहित के साथ मारपीट की थी जिस पर प्रार्थी की रिपोर्टनुसार प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः- दौराने अनुसंधान घटनास्थल का निरीक्षण एमओबी टीम, एमयू यूनिट और फोरेंसिक
टीम द्वारा किया गया व घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर मंदिर व रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कर फुटेज लिय व मृतक की लाश का पोस्टमार्टम करवाया जाकर वारिसान को सुपुर्द की गई। तथा प्रकरण में वांछित चार अभियुक्तों को दिनांक 30.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। तथा घटना में शेष वांछित अभियुक्त लक्ष्मण कुमार की दस्तयाबी हेतू एक टीम गठित की गई जिसके द्वारा लगातार अलग-अलग जगह मुल्जिम की जानकारी कर कर दबिश देकर वांछित अभियुक्त लक्ष्मण कुमार को दस्तयाब कर पुछताछ की गई तो अभियुक्त ने घटना में शरिक मुल्जिमानों को मोटरसाईकिल पर लाने व ले जाने में सहयोग करना कबुल करने से अभियुक्त को गिरतार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त किया गया। घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः- लक्ष्मण कुमार पुत्र घेवराराम जाति दर्जी उम्र 19 साल पैशा पढाई निवासी आमलारी पुलिस थाना कालन्द्री जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. भवानीसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री।
2. घेवरचन्द सउनि पुलिस थाना कालन्द्री।
3. प्रेमसिह हैड कानि 183 पुलिस थाना कालन्द्री।
4. राजुराम कानि 437 पुलिस थाना कालन्द्री।
5. विनोद कुमार कानि 594 पुलिस थाना कालन्द्री।
6. राजेन्द्र कुमार कानि 1029 पुलिस थाना कालन्द्री।
7. महेन्द्र राणा कानि 1047 पुलिस थाना कालन्द्री।
8. सुरेश कुमार कानि 22 पुलिस थाना कालन्द्री।
9. नारायणलाल ड्रा. कानि 580 पुलिस थाना कालन्द्री।


