PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ । भारतीय जनता पार्टी पाली जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने शनिवार को पत्र जारी किया। इसमें राजेश कुमावत पुत्र जेठाराम को निकाय चुनाव 2026 में अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित करने की जानकारी दी।
पत्र में लिखा है कि भाजपा ने तखतगढ़ नगर पालिका में वार्ड संख्या 22 से राजेश कुमावत को पार्टी का उम्मीदवार बनाया था। संगठन की अनुमति के बिना उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसे पार्टी अनुशासनहीनता माना गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उन्हें 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। – सुनील भंडारी ने निष्कासन पत्र की एक प्रति – मदन जी राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जयपुर को भी भेजी है।


