PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बेड़ा गांव में आज योग सेवा समिति द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बेडा के शिक्षको का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान कर उनके अध्यापन कार्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की।
समिति के सदस्य देवी सिंह राठौड़, देवी सिंह चौहान, रतन सिंह राठौड़ एवं मोहन लाल ने विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तथा अध्यापक महावीर सिंह, जितेंद्र व्यास, सोना राम, राजेश कुमार,गोविंद कुमार, नरेंद्र कुमार एवं अर्जुन कुमार का सम्मान किया।
समिति सदस्यों ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के अध्यापन कार्य और विद्यालय के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


