• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-मूक-बधिर प्रसूता का सीएचसी तखतगढ़ में सुरक्षित प्रसव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 25, 2026
in Local
0
तखतगढ-मूक-बधिर प्रसूता का सीएचसी तखतगढ़ में सुरक्षित प्रसव

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

मूक-बधिर प्रसूता का सीएचसी तखतगढ़ में सुरक्षित प्रसव

डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ की सेवा भावना से मां-बेटी स्वस्थ, क्षेत्र में खुशी की लहर

तखतगढ़ अप्रैल 24 (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा टीम ने सेवा, समर्पण और कुशलता का परिचय देते हुए जन्मजात मूक-बधिर प्रसूता का प्रथम व जटिल प्रसव सुरक्षित करवाकर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जालोर जिले के कवराड़ा निवासी प्रसूता नर्मदा के नौवें माह में प्रसव को लेकर कठिन परिस्थिति बनी हुई थी।

पूर्व में अन्यत्र निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव करवाने की सलाह दी गई थी, लेकिन सीएचसी तखतगढ़ प्रभारी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन व परामर्श के बाद प्रसूता को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतू कुमारी के पास भेजा गया। वहां चिकित्सा टीम ने धैर्य, अनुभव और सतर्कता के साथ सफलतापूर्वक सुरक्षित प्रसव करवाया।

इस कार्य में डॉ. नीतू कुमारी, नर्सिंगकर्मी नरेंद्र सिंह, संजय कुमार तथा सफाईकर्मी शोभा देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रसव के बाद माता और नवजात दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं।

प्रसूता नर्मदा के घर लक्ष्मी आगमन की सूचना मिलते ही पीहर राजपुरा तथा ससुराल पक्ष में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों ने चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की सेवाभावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में भी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे आमजन का विश्वास मजबूत हो रहा है।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

Next Post

तेज गर्मी के चलते प्रशासन ने बदला स्कूलों का समयः नर्सरी से 8वीं कक्षा तक दोपहर 12 बजे लगेंगी क्लास, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए बदलाव नहीं

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page