• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तेज गर्मी के चलते प्रशासन ने बदला स्कूलों का समयः नर्सरी से 8वीं कक्षा तक दोपहर 12 बजे लगेंगी क्लास, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए बदलाव नहीं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 25, 2026
in Local
0
तेज गर्मी के चलते प्रशासन ने बदला स्कूलों का समयः नर्सरी से 8वीं कक्षा तक दोपहर 12 बजे लगेंगी क्लास, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए बदलाव नहीं

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-सिरोही जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिला कलेक्टर ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 25 अप्रैल 2026 से ग्रीष्मावकाश शुरू होने तक प्रभावी रहेगा।सुबह जल्दी शुरू होंगी कक्षाएं

नए आदेश के अनुसार अब इन कक्षाओं का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने यह फैसला मौसम विभाग के पूर्वानुमान और तापमान में संभावित बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके।

वरिष्ठ कक्षाओं और स्टाफ के समय में बदलाव नहीं

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही सभी स्कूल स्टाफ (कक्षा 1 से 8 तक के स्टाफ सहित) और चल रही परीक्षाओं के समय भी पूर्ववत रहेंगे।

यह आदेश मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा सिरोही के प्रस्ताव पर और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जारी किया गया है।

प्रशासन ने साफ किया है कि आदेश का पालन सभी विद्यालयों के लिए अनिवार्य होगा। आदेश की अवहेलना करने वाले सरकारी या गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

तखतगढ-मूक-बधिर प्रसूता का सीएचसी तखतगढ़ में सुरक्षित प्रसव

Next Post

पिण्डवाड़ा- 49 लाख की 224 ग्राम स्मैक के साथ पुलिसकर्मी गिरफ्तारः प्रतापगढ़ एसपी ऑफिस में तैनात कॉन्स्टेबल निकला ड्रग सप्लायर, कार जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page