• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

श्री चारभुजा भक्त मंडल के 200 सदस्यों की 29 वीं पैदल यात्रा तखतगढ़ से चारभुजा के लिए हुई रवाना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 19, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

श्री चारभुजा भक्त मंडल के 200 सदस्यों की 29 वीं पैदल यात्रा तखतगढ़ से चारभुजा के लिए हुई रवाना

29 वर्ष पूर्व मात्र पांच सदस्यों ने की थी पैदल यात्रा की शुरुआत

तखतगढ 19 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) हर वर्ष की भांति इस बार भी शनिवार सुबह शाहीरथ मे विराजमान श्री चारभुजारा नाथ गढ़बोर मंदिर पर लहराती केसरिया ध्वज और पीछे सिर पर नीला ब्लू रंग की टोपी और टी-शर्ट, गले में केसरिया दुपट्टा और हाथों में छाता लिए जय सांवरिया सेठ जय गढ़बोर की जय श्री चारभुजा नाथ की जय घोष लगाते हुए सैकड़ो की तादात में महिलाएं पुरुष एवं युवक युक्तियां का बेशक नजारा देखने को मिला। शनिवार को श्री चारभुजा भक्त मंडल तखतगढ़ के सानिध्य में सैकड़ो की तादात में हर वर्ष की भांति इस बार भी तखतगढ़ नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं पुरुष एवं युवक युवतियों का 29 वी पैदल संघ तखतगढ़ महाराणा प्रताप चौक से रवाना हुआ जो तीसरे दिन श्री चारभुजा गड़बोडर पहुंचेंगे वहां श्री चारभुजा नाथ की पूजा अर्चना के साथ कुशल मंगल की कामनाएं की मन्नत मांग देवझुलनी ग्यारस को चारभुजा नाथ की रेवाड़ी में सम्मिलित होकर पुनः तखतगढ़ लौटेंगे शनिवार को सुबह 5 बजे महाराणा प्रताप चौक से पैदल संघ रवाना होकर 10:00 बजे हिंगोटिया हनुमान मंदिर कोसेलाव पहुंचा। जहा चाय पानी एवं अल्पाहार के बाद जय सांवरिया सेठ की जय कारो के साथ गडबोर की ओर रवाना
हुआ।

आईडी कार्ड एवं यात्रा सामग्री किया वितरण,

हिंगोटिया हनुमान मंदिर प्रांगण में श्री चारभुजा भक्त द्वारा यात्रा में शामिल सभी 200 सदस्यों को आईडी कार्ड एवं बैग में नीली टोपी और टी-शर्ट, केसरिया दुपट्टा, के साथ छाता का यात्रा सामग्री का किट वितरण किया गया। बाद सभी पैदल यात्रियों ने सिर पर नीली टोपी और टीशर्ट, गले में केसरिया दुपट्टा एवं हाथों में छाता और केसरिया ध्वज लेकर जय सांवरिया सेठ जय गढ़बोर की जय श्री चारभुजा नाथ की जय घोष के साथ सैकड़ो की तादात में महिलाएं पुरुष एवं युवक युवतियां का पैदल जत्था धूमधाम से रवाना हुआ।

इन्हो ने की थी शुरूआत, भक्त मंडल के सदस्यो ने बताया कि आज से 29 वर्ष पूर्व फुलाराम, लखमाराम, पुखराज, खेताराम और धर्माराम मात्र पांच सदस्यों द्वारा तखतगढ़ से चारभुजा पैदल यात्रा का शुभारंभ किया था। उसके बाद आज दिन तक समाज के युवाओं द्वारा कमान संभालकर निरंतर हर वर्ष पैदल यात्रा से जुड़कर सैकड़ो की तादात में शनिवार को विशाल 29 वा पैदल संघ रवाना हुआ है।

Previous Post

माउंट आबू नगर पालिका में पार्किंग शुल्क बढ़ाः 3 घंटे के 50 रुपए और 24 घंटे के 500 रुपए देने होंगे

Next Post

पाली में दिव्यांग प्रेग्नेंट महिला से मारपीट, थाने में शिकायत करने जा रहे पीड़िता के भाई को भी पीटा

Next Post

पाली में दिव्यांग प्रेग्नेंट महिला से मारपीट, थाने में शिकायत करने जा रहे पीड़िता के भाई को भी पीटा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page