• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में दिव्यांग प्रेग्नेंट महिला से मारपीट, थाने में शिकायत करने जा रहे पीड़िता के भाई को भी पीटा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 19, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में खेत की बाड़ को लेकर हुए विवाद में एक मूक-बधिर गर्भवती महिला से मारपीट का मामला सामने आया है।

महिला के भाई ने बताया कि पड़ोसी खेत में काम करने वाले युवक ने उसकी बहन के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने के बाद जब वह शिकायत दर्ज करवाने थाने जा रहा था तो आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में महिला और उसका भाई घायल हो गए।घायल पवन ने बताया कि वह बीसीएम प्रॉपर्टी के पास खेत में परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार को पड़ोसी खेत की बाड़ से लकड़ियां निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी खेत में काम करने वाले युवक ने उसकी मूक-बधिर गर्भवती बहन के साथ मारपीट कर दी। बहन को बचाने के बाद पवन मामले की शिकायत करने थाने जाने लगा।

पवन ने बताया कि वह राजेंद्र नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ भी मारपीट की। घटना में पवन घायल हो गया। परिजन घायल गर्भवती महिला को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पवन को प्राथमिक इलाज के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।

Previous Post

श्री चारभुजा भक्त मंडल के 200 सदस्यों की 29 वीं पैदल यात्रा तखतगढ़ से चारभुजा के लिए हुई रवाना

Next Post

आबूरोड की रीको पुलिस ने शराब तस्करी का वांछित पकड़ा, ट्रक से 554 कार्टून अवैध शराब पकड़ी थी, घटना के बाद से ही फरार था आरोपी

Next Post

आबूरोड की रीको पुलिस ने शराब तस्करी का वांछित पकड़ा, ट्रक से 554 कार्टून अवैध शराब पकड़ी थी, घटना के बाद से ही फरार था आरोपी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page