• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ नगरपालिका की इस बार शानदार नवाचार की पहल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 5, 2026
in Local
0
तखतगढ नगरपालिका की इस बार शानदार नवाचार की पहल

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ नगरपालिका की इस बार शानदार नवाचार की पहल

तालाब से लेकर मंदिर मस्जिद और मैन रोड से सर्किलो तक रोशनी से जगमगाहट चमकती रंगबिरंगी रोशनी बनी आकर्षण,धनतेरस पर बाजारो मे होगी धन की वर्षा

तखतगढ 5 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) शुक्रवार धनतेरस से लाभ पंचमी तक शुरू हो रहे दिपावली दीपोत्सव को लेकर इस बार तखतगढ नगरपालिका अध्यक्ष जयश्री नामा एव ईओ महेन्द्र कुमार बंजारा की शानदार नवाचार की पहल करते हुए गंवाई तालाब से लेकर मंदिर मस्जिद, विभिन्न सरकारी विभागो के कार्यकाल और मैन रोड से सर्किलो को रोशनी से जगमगाहट चमकती रंगबिरंगी रोशनी से आकर्षण का केन्द्र बना दिया है।

इस बार नगरपालिका प्रशासन द्वारा दीपोत्सव त्योहार को लेकर एक अलग ही नवाचार के रूप आकर्षण बनाने के लिए तखतगढ़ नगर के मुख्य चौराहा से मैन रोड होते हुए तिरंगा सर्किल से महाराणा प्रताप सर्किल,नहेरू रोड से नागचौक और अंबेडकर सर्किल तक रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाए, स्वामी विवेकानंद रोडवेज बस स्टैंड, नगरपालिका कार्यालय,मैन बाजार का पीएल मिस्त्री सर्किल, गौरव पथ रोड और पुलिस थाना एव विभिन्न धार्मिक स्थल मंदिरो सहित मस्जिद पर भी आकर्षक रोशनी की सजावट, दीपावली पर तखतगढ़ का मनमोहक नजारा बना शहरवासियों और राहगीरों को आकर्षित करता नजारा देखने को मिल रहा है।

नगरपालिका द्वारा सर्वश्रेष्ठ सजावटी रोशनी प्रतियोगिता मे सर्वश्रेष्ठ सजावटी पर मिलेगी नकद राशि

तखतगढ नगर पालिका स्थापित होने के 75 साल बाद पहली बार इस बार दिपावली पर्व पर तखतगढ शहर को सुंदर व स्वच्छ आकर्षक बनाने को लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा नवाचार मे नगरपालिका द्वारा घरो एव प्रतिष्ठानो पर सर्वश्रेष्ठ सजावटी रोशनी प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिस मे सर्वश्रेष्ठ विद्युत सजावट और रोशनी पर नगर पालिका द्वारा नकद इनाम राशि देने की घोषित की है। अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र कुमार बंजारा ने बताया कि इस दिपावली पर्व अवसर पर नगर को स्वच्छ सुंदर एवं आकर्षक बनाने तथा नागरिकों में उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से नगरपालिका तखतगढ द्वारा सर्वश्रेष्ठ सजावटी रोशनी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। नगर के समस्त व्यापारियों,दुकानदारों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं भवन स्वामियों से अपील की गई है। कि वे अपने भवनों एवं प्रतिष्ठानों पर आकर्षक विद्युत सजावट करें। इनाम राशि पालिका द्वारा निर्धारित की गई है।
जिस मे प्रथम इनाम-
11000/-द्वितीय इनाम :-5100/- और
तृतीय इनाम -2100/- नकद राशि दी जाएगी

धनतेरस पर बाजारो मे होगी धन की वर्षा

शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर बाजार मे विभिन्न प्रतिष्ठान ज्वेलरी रेडीमेड गारमेंट फुटवियर कॉस्मेटिक बर्तन संहित किराणा की दुकान एवं मिट्टी के दीपक और बारूद की दुकान सज धज कर तैयारी कर ली है जहां खरीददारो की हलचल रहेगी जिसको लेकर मुख्य बाजार में पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़ भाड इलाके में बैरिकेड लगाकर सुरक्षित किया गया है।

Previous Post

पाली-दीपावली पर्व को लेकर पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन की आमजन से विशेष अपील

Next Post

सिरोही SP ने दीपावली पर बाजारों और संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेगी पुलिसः पटाखे चलाते समय सावधानी बरतें, एसपी ने की शांति बनाए रखने की अपील

Next Post

सिरोही SP ने दीपावली पर बाजारों और संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेगी पुलिसः पटाखे चलाते समय सावधानी बरतें, एसपी ने की शांति बनाए रखने की अपील

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page