• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही SP ने दीपावली पर बाजारों और संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेगी पुलिसः पटाखे चलाते समय सावधानी बरतें, एसपी ने की शांति बनाए रखने की अपील

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 5, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही में दीपावली पर जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बाजारों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

एसपी डॉ. अजेय सिंह राठौड़ ने आमजन से दीपावली आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए पटाखे चलाने से लेकर यातायात और घर-दुकानों की सुरक्षा तक सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

बाजारों और संवेदनशील इलाकों पर रहेगी नजर

एसपी ने कहा कि दीपावली खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार है। जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जरूरी इंतजाम कर रही है। बाजारों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील जगहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।

पटाखे चलाते समय बच्चों की सुरक्षा का रखें ध्यान

जिला पुलिस ने लोगों से पटाखे चलाते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। बच्चों को अकेले आतिशबाजी न करने दें और त्योहार के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।

शराब पीकर वाहन चलाने और स्टंट करने से बचें

त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। शराब पीकर या तेज गति से वाहन न चलाएं और सड़क पर स्टंट करने से बचें। बाजारों में वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

घर-दुकानों की सुरक्षा का भी रखें ध्यान

पुलिस ने घर और दुकानों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी है। बाहर जाते समय दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह बंद रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

जिला पुलिस ने कहा कि उसका उद्देश्य जिलेवासियों को सुरक्षित माहौल में दीपावली मनाने में मदद करना है। इसके लिए आमजन से सतर्क रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

Previous Post

तखतगढ नगरपालिका की इस बार शानदार नवाचार की पहल

Next Post

बुलेट ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवार की गर्दन में घुसा लकड़ी का टुकड़ा,डॉक्टर ने बचाई जान,भांगेसर खामल गांव का है मामला

Next Post

बुलेट ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवार की गर्दन में घुसा लकड़ी का टुकड़ा,डॉक्टर ने बचाई जान,भांगेसर खामल गांव का है मामला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page