• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर उपखंड प्रशासन हुआ सतर्क ,एसडीएम मे तखतगढ़ में बूथ केंद्रो एव स्ट्रांग रूम सहित विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर उपखंड प्रशासन हुआ सतर्क ,एसडीएम मे तखतगढ़ में बूथ केंद्रो एव स्ट्रांग रूम सहित विकास कार्यों का किया निरीक्षण

तखतगढ 6 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश मे आगामी होने वाले नगरीय निकाय चुनाव- 2026 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सुमेरपुर एसडीम एवं रिटर्निंग अधिकारी कालूराम कुम्हार ने तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र का दौरा कर चुनावी व्यवस्थाओं एवं चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य के मध्य नजर अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार बंजारा, कनिष्ठ अभियन्ता आकाश गोमतीवाल की टीम के साथ राजकीय महाविद्यालय के नवीन भवन पहुचकर परिसर में प्रस्तावित मतदान केंद्रो एवं स्ट्रांग रूम स्थापित करने का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरिक्षण कर मौके पर ही

नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने
कॉलेज में चल रही कक्षाओं को देख कर विद्यार्थियों से संवाद किया । संवाद के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में बताते हुए उन्हें समसामयिक घटनाओं की जानकारी भी साझा की । उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अगर हम अभी से तैयारी करे तो हमे जल्द ही सफलता मिलेगी साथ ही उन्होंने अनुशासन की सीख भी दी । इस दौरान उनके साथ नगर पालिका ईओ महेंद्र बंजारा , अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मेहताब सिंह , लेखा अधिकारी कुंदनमल, सहायक प्रोफेसर डॉ. राजकिशन बलाना, जेइन नगर पालिका आकाश गोमतीवाल सहित महाविद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे ।

विकास कार्यो का भी किया निरीक्षण

तत्पश्चात एसडीएम ने राजकीय बालिका विद्यालय के सामने 77.83 लाख की लागत से निर्माणाधीन नवीन रेन बसेरे, विवेकानन्द बस स्टेंड परिसर मे अन्नपूर्णा रसोई तथा नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में एकल खिडकी सहित विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष वीणा देवी रावल ने बालिका विद्यालय के सामने बन रहे रेन बसेरे पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि इससे छात्राओं को भविष्य में असुविधा हो सकती है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी महेंद्र बंजारा, कनिष्ठ अभियंता आकाश गोमतीवाल, निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज कुमार, दिनेश कुमावत, राजेश कुमावत संवेदक जुगलसिह सहित नगर पालिका का स्टाफ मौजूद रहा।

Previous Post

सांसद लुम्बाराम चौधरी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकातः NH-168 पर फोरलेन निर्माण की रखी मांग, सौंपा ज्ञापन

Next Post

सुमेरपुर-नगर कांग्रेस कमेटी ने जाखानगर का दौरा कर,वार्ड वासीयो की सुनी समस्या,निराकरण का दिलाया भरोसा

Next Post

सुमेरपुर-नगर कांग्रेस कमेटी ने जाखानगर का दौरा कर,वार्ड वासीयो की सुनी समस्या,निराकरण का दिलाया भरोसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page