• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर-नगर कांग्रेस कमेटी ने जाखानगर का दौरा कर,वार्ड वासीयो की सुनी समस्या,निराकरण का दिलाया भरोसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी ने जाखानगर का दौरा कर,वार्ड वासीयो की सुनी समस्या निराकरण का दिलाया भरोसा

तखतगढ 6 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर नगर के जाखानगर क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल नें दौरा किया। जाखानगर के वाशिन्दों ने प्रतिनिधिमण्डल को अवगत कराया कि जाखानगर के दोनों वार्डों में नालियों की साफ सफाई, टूटी सड़कें, नालियों में जलभराव, रास्तों की झाड़ियों की बहुत बड़ी समस्या है। अवरूद्ध पड़ी नालियों में सुअरों के आतंक से नागरिक परेशान है।

इन समस्याओं को लेकर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने रोष व्यक्त करते हुए इनके निराकरण की मांग की। इस पर नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा ने नगरपालिका प्रशासन से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें मौके पर बुलाया। इस दौरान जाखानगर के वाशिन्दों के साथ नगरपालिका प्रशासन एवं कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने सभी गलियों और चौराहों का पैदल भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस पर नगरपालिका प्रशासन ने भ्रमण के पश्चात जाखानगर वासियों को इन समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।

भ्रमण के दौरान अनेक लोगों ने बताया कि जाखानगर में प्रस्तावित अस्पताल की भूमि से बेदखली के नोटिस मिले हैं, हम गरीब लोग कहां रहे। इस पर नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा ने अवगत कराया कि नगर कांग्रेस कमेटी ने पिछले दिनों धरना प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन देकर इन परिवारों को मुआवजा देने या इन्हें मकान बनाकर कहीं दूसरी जगह विस्थापित करने की मांग की थी जिस पर अब तक कोई कारवाई नहीं हुई है। इस मामले को फिर से प्रशासन के ध्यान में लाया जाएगा। महिलाओं ने प्रतिनिधिमण्डल को बताया कि स्थानीय राशन डीलर द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार गेहूं नहीं दिया जा रहा है और दूकान भी अपनी मर्जी अनुसार खोलता है।

हम मजदूरी करने जाएं या राशन की दूकान के चक्कर लगाएं। ऐसे राशन डीलर को हटाकर किसी दूसरे को लगावें। इस पर प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि इस मामले को आप के साथ मिलकर उपखंड अधिकारी को अवगत करवा कर समाधान करवाया जाएगा। कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा के साथ पूर्व जिला महासचिव महेश परिहार, संगठन महासचिव संतोक सिंह सोलंकी, महासचिव बरकत अली, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश गोयल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार, उपाध्यक्ष कमलेश चौहान, बीएलए जगदीश कुमार एवं छोटू खां शामिल थे। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, नरपत मीणा, जितेंद्र, दिनेश बंजारा, जगदीश खारवाल, हरीराम खटीक, वली मोहम्मद, नसीर खां, मदन लाल परिहार, फकीर खां, इब्राहिम खां, सीता देवी, सुमटी देवी, जमनी देवी, सुगना, लीला देवी एवं सविता देवी सहित जाखानगर के अनेक वाशिंदे मौजूद थे।

Previous Post

निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर उपखंड प्रशासन हुआ सतर्क ,एसडीएम मे तखतगढ़ में बूथ केंद्रो एव स्ट्रांग रूम सहित विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Next Post

भादरड़ा-पत्थर खदान के मलबे में दबा युवक,मौतः तीन श्रमिक घायल

Next Post

भादरड़ा-पत्थर खदान के मलबे में दबा युवक,मौतः तीन श्रमिक घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page