• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सत्ता परिवर्तन के दो साल बाद पहली बार तखतगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत,कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा 51 किलो का पहनाया फूलों का हार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सत्ता परिवर्तन के दो साल बाद पहली बार तखतगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत,कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा 51 किलो का पहनाया फूलों का हार

25 लाख का निशुल्क इलाज पूरी दुनिया में कोई नहीं कर सका जो हमारी सरकार ने किया था – गेहलोत


प्रदेश में लगातार प्रसूताओं की मौत की घटनाएं सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- संगीता बेनीवाल



तखतगढ 22 जून (खीमाराम मेवाड)  राजस्थान प्रदेश मे दो वर्ष पूर्व सत्ता परिवर्तन के बाद सोमवार को पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री एव जननायक अशोक गेहलोत के जालोर से पाली दौरे के दौरान पूर्व सीएम गेहलोत का आहोर से लेकर उम्मेदपुर, तखतगढ, दुजाना, साण्डेराव,गुनदोज  सहित जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत सत्कार करते हुए पलक पावडे बिछाए।

चार घंटे देरी से पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री
सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री के निधारित समय से चार घंटे देरी से यानी शाम 4.45 बजे तखतगढ पहुंच ने पर तखतगढ नगर काग्रेस कायॅकताॅओ ने जेसीबी मशीन द्वारा पुष्प वषाॅ से आगवानी की । और गेहलोत सीधे मंच पर पहुंचकर चार घंटो से इन्तजार कर रही जनता का अभिवादन किया। दरम्यान नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो द्वारा  पूर्व मुख्यमंत्री गेहलोत का 51 किलो के फुलो का हार पहनाकर भव्य स्वागत सत्कार किया। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने मंच से आगे आकर पूर्व पार्षद पूरी बाई मेघवाल एवं ताराराम मेघवाल से मुलाकात कर प्रफुल्लित हो उठे। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आपके आशिर्वाद से मुझे तीन बार मुख्यमंत्री बनाया। और हमने विकास मे कोई कमी नही छोडी चाहे पानी, बिजली, सडक सहित शिक्षा के क्षेत्र मे कन्या महाविद्यालय का निर्माण, चिकित्सा क्षेत्र में 25 लाख का निशुल्क इलाज करवाने, वृद्धा पेंशन योजना जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी। इसमें 25 लाख का निशुल्क इलाज पूरी दुनिया में कोई नहीं कर सका जो हमारी सरकार ने किया था। जिसमें दवाइयां ऑपरेशन सभी तरह का निशुल्क इलाज योजना का प्रदेश भर में कई बड़े बुजुर्ग को को लाभ भी मिला है। लेकिन सरकार बदलते ही योजना को बंद कर दिया। गहलोत ने कहा महंगाई के दौर को लेकर हमारी सरकार ने छोटी बड़ी हार योजनाओं का लाभ गरीब माध्यम वर्ग के अंतिम पंक्ति में बैठे परिवारों तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। फिर भी हमारी सरकार नही बनी उसका हमे कोई दुख नही यह एक लोकतंत्र की प्रक्रिया है। फिर भी आपका प्यार और आशिर्वाद बना रहे। और आज भी जहा जाते वहा लोग मिलते है। और कहते है। कि वर्तमान सरकार कमजोर पड़ रही है। अस्पतालों में दवाइयां नहीं मिल रही है। तो कही पेंशन नहीं मिल रही है। जिसको लेकर हम विपक्ष में सरकार पर दबाव बनाकर सरकार को मजबूर कर रहे हैं। जिस से आपके साथ न्याय कर सके। कार्यक्रम को महिला एवं बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष संगीता बेनीवाल,जिला अध्यक्ष शिशुपालसिंह निंबाड़ा, पीसीसी सचिव डिंपल राठौर, पीसीएस महासचिव भूराराम सीरवी ब्लॉक अध्यक्ष नेपालसिंह पावा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गहलोत मात्र 20 मिनट में ही अपना उद्बोधन समाप्त कर सांडेराव के लिए रवाना हो गए।


संगीता बेनीवाल ने प्रदेश में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार पर साधा निशाना

सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तखतगढ़ आगमन पर राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और बाल अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपने तीखे स्वर में राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार प्रसूताओं की मौत की घटनाएं सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। और यह स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि भजनलाल सरकार के कुछ कैबिनेट मंत्रियों के महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक एवं अशोभनीय बयान सामने आ रहे हैं। जिससे महिलाओं में असंतोष का माहौल है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है। जिसका सीधा असर आमजन पर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे इस्तीफा दिए 2 वर्ष गुजर गए लेकिन प्रदेश में अब तक महिला आयोग एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन नहीं हो पाना चिंता का विषय है। बेनीवाल ने सरकार से महिलाओं और बच्चों से जुड़े संस्थानों को शीघ्र सक्रिय करने की मांग की।

जिले की सरहद पर सेवादल ने किया स्वागत सत्कार

इससे पूर्व गेहलोत के एनएच 325 के पाली-जालौर की सरहद पहुंच ने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष व जोधपुर संभाग प्रभारी मोहन हटेला व पाली जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, संगीता बेनीवाल, डिंपल राठौर, भूराराम सीरवी, शिशुपालसिंह, हरिशंकर मेवाड़ा,,भवरलाल मीणा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत सत्कार किया।

यह रहे मौजूद


सोमवार को तखतगढ़ दौरे पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रम अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फुटरमल सुथार, ब्लॉक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, विक्रम खरीक, सुरज वाल्मीकि, तगाराम हिरागर, खीमाराम मेघवाल,बरकत सिलावट,भवरलाल मीणा,संजय हीरागर, अजुॅन हीरागर,मांगीलाल मीणा,रामचंद्र जीनगर,नवाराम देवासी सहित सैकडो की तादात मे युवा एवं महिलाएं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

नाडोल मेन बाजार स्थित अम्बे माता मंदिर चौराहे पर तीन दिन से रोड लाईटे बन्द

Next Post

तखतगढ-मदुरै में तेरापंथ महिला मंडल का भव्य “श्री उत्सव” संपन्न,महिला प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच

Next Post

तखतगढ-मदुरै में तेरापंथ महिला मंडल का भव्य "श्री उत्सव" संपन्न,महिला प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page