PALI SIROHI ONLINE
पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन पहली बार तखतगढ थाने पहुंचकर निर्माणाधीन थाने का किया निरीक्षण
तखतगढ़ 17 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) बुधवार को पाली पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन पहली बार एक दिवसीय दौरे पर देर शाम तखतगढ थाने पहुंची। एसपी सेन ने निर्माणाधीन थाने के निरीक्षण कर संवेदक से गुणवत्ता को लेकर जानकारी ली। एसपी सेन ने तखतगढ़ थाना स्टॉफ की बैठक लेकर नगर की भौगोलिक जानकारी एव क्षेत्र में क्राइम की चर्चा की। बुधवार शाम डीजीपी राजीव कुमार के जालोर से वाया पाली होकर जयपुर जाना प्रस्तावित दौरे को लेकर एसपी सेन रिसीव करने पहुंची थी। हालांकि दौरे में आहोर से भाद्राजून से दौरा का नया प्लान को लेकर तखतगढ़ से आहोर प्रस्थान किया। इस दौरान एएसपी किशोर सिंह, सुमेरपुर सीओ भवानीसिंह मौजूद रहे।


