PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ के गंवई तालाब में भयंकर गंदगी की दूर दूर फैलती दुर्गंध और गंदे पानी की सीएम कार्यालय के बाद जिला प्रशासन आया हरकत मे
कलेक्टर के आदेश पर तखतगढ नगर पालिका प्रशासन जुटा तालाब सफाई कार्य मे को
सीएम के समक्ष कलेक्टर को 7 दिन में कार्रवाई कर भेजनी है रिपोर्ट
तखतगढ़ 16 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र के गंवई तालाब में कई वर्षो से फैली भयंकर गंदगी एवं महावीर बस्ती, खारचियावास के घरों से गंदी नालियों का गंदा पानी तालाब में छोड़े जाने से तालाब मे भयंकर गंदगी फैलने क कारण आसपास के घरो तक दुर्गंध फैलने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। और तालाब के पास से होकर गुजरना लोगो के लिए मुस्किल हो गया था। और आसपास निवासरत लोगो मे गंभीर बिमारीया फैलने का भय व्याप्त होने के संबन्ध मे बुधवार को गौरव पथ रोड निवासी छगनलाल घांची द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत दर्ज कराते ही तुरंत मामले को संज्ञान मे गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर पाली को कार्रवाई के आदेश देकर कलेक्टर से 7 दिन मे रिपोर्ट मांगने के गुरुवार को समाचार प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन हरकत मे आया गया।
और कलेक्टर के आदेश पर सुब्ह से ही तखतगढ नगर पालिका के कनिष्क अभियंता आकाश गोमतीवाल,चंद्रवीर सिंह, सहित सफाईकर्मीयो की टीम एव जेसीबी मशीन की सहायता से तालाब की सफाई कार्य मे लग गया। और जगह जगह घरो एव वाडी से गंदगी एव जुठा अवशेष निकासी के लिए तालाब मे छोडे गए पाइपो को चिन्हित कर उनके मालिको को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू भी कर दी है। दरअसल बुधवार को छगनलाल म घांची, गौरव पथ रोड तखतगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया था। इसी प्रार्थना-पत्र के संदर्भ में मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेज कर अवगत कराया कि तखतगढ के गंवई तालाब में फैल रही गंदगी तथा आसपास के घरों का गंदा पानी पहुंचने की समस्या को लेकर स्थानीय स्तर पर लंबे समय से चिंता जताई जाती रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले में केवल शिकायत अग्रेषित नहीं की, बल्कि तथ्यों की जांच, नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर 7 दिन में वस्तुस्थिति से अवगत कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।



