PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखयगढ मे मंत्री कुमावत ने 2 करोड़ की लागत से भव्य प्रवेश द्वार का भूमि पूजन के साथ किया शिलान्यास
विद्यार्थी प्रवेशोत्सव के साथ अपना आगे बढ़कर विद्यालय का नाम रोशन करें–केबिनेट मंत्री कुमावत
तखतगढ 23 जुलाई (खीमाराम मेवाड) गुरुवार को तखतगढ के मुख्य चौराहे से बालिका विद्यालय सड़क चौडाई एव सौन्दर्यीकरण निर्माणाधीन 12.37 करोड़ रुपये की लागत से सौन्दर्यीकरण परियोजना के अंतर्गत नेशनल हाईवे से 75 मीटर यानी 246 फिट सीमा छोड़कर बीएसएनएल कार्यालय के पास प्रस्तावित तखतगढ नगर के लिए भव्य मुख्य प्रवेश द्वार के लिए चिन्हित जगह पर केबिनेट मंत्री ने सुमेरपुर एसडीएम कालूराम कुमार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता तनवीर सिंह, कनिष्ठ अभियंता सुनील पांडे एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पंडितो के सानिध्य में विधिवत मंत्रोच्चार से भूमि पूजन एव शिला का पुजन कर धुमधाम से शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा, ईओ महेंद्र बंजारा, आकाश गोमतीवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता, दोनो व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मनरूपमल सुथार व चम्पालाल, विनोद सोलंकी दिनेश कुमावत, सहित जनप्रतिनिधि एव नगरवासी उपस्थित रहे।
विद्यार्थी प्रवेशोत्सव के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित करआगे बढ़कर विद्यालय का नाम रोशन करें
मुख्य प्रवेश द्वार शिलान्यास कार्यक्रम पश्चात कैबिनेट मंत्री कुमावत में पुराना बेदाना मार्ग स्थित नवनिर्मित तैयार राजकीय महाविद्यालय के नवीन भवन में सत्र 2026-27 शुभारंभ के लिए विद्यार्थी के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के साथ साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तखतगढ़ द्वारा आयोजित हवन यज्ञ एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री कुमावत ने सर्वप्रथम राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में पंडितों के सानिध्य में हवन यज्ञ में आहुति दी। दरम्यान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तखतगढ़ द्वारा अभिनंदन मंच पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, विशेष अतिथि परिषद के प्रांत महामंत्री साहिल माली, एसडीएम कालूराम कुम्हार,जिला दूध डेयरी अध्यक्ष प्रताप सिंह बिटिया, निवर्तमान अध्यक्ष ललित रांकावत, नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य डॉक्टर भूराराम का इकाई कार्यकर्ताओं द्वारा साफा एवं माला पहनकर प्रतीक चिन्ह देखकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कुमावत ने कहा की तखतगढ़ में कन्या महाविद्यालय खुलवाने को लेकर लंबे समय से क्षेत्र की आम जनता एव जनप्रतिनिधियो, के साथ साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मांग उठाई गई जिस पर तत्कालिन सरकार मे रहते हुए कन्या महाविद्यालय खुलवाने का प्रयास स्थाई रूप से भी पुराने भवन में शुभाराम करवाया। बाद नए भवन निर्माण के लिए 4.50 करोड रुपए स्वीकृत करवाकर नया भवन निर्माण शुरू भी करवा दिया।फिर नगरवासीयो की मांग पर कन्या महाविद्यालय को को मे भी शामिल करवा जिस मे छात्राओ के साथ साथ छात्र भी पढ सके और उन्हे दूर दराज नही जाना पडे। अब नया राज्य महाविद्यालय भवन बंद कर तैयार हो गया। लेकिन अब विद्यार्थी को प्रवेशोत्सव के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित कर गुरुजनों के आशीर्वाद लेकर लक्ष्य के अनुसार आगे बढ़ाने का भाव होना जरूरी है। कि अब आगे आईएएस आईपीएस बनने का संकल्प लेकर विद्यालय का नाम रोशन करें। कार्यक्रम को अखिल विद्यार्थी परिषद के प्रांत महामंत्री साहिल माली एवं एसडीएम कालूराम कुम्हार,नोडल अधिकारी डॉक्टर भूराराम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बाली के नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य आईदान सिंह राजपुरोहित, विद ट्रुथ विभाग के सहायक अभियंता अमित रोत, किसान नेता नरसाराम कुमावत, जबबरसिह तरवाडा, जवानमल माली, गजेन्द्रसिंह तंवर,जिला मंत्री पूनम सिंह परमार, मन की बात संयोजक शिवराज सिंह बिटिया एव समस्त महाविद्यालय स्टाफ सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तखतगढ़ के कार्यकर्ता और नगर वासी मौजूद रहे।
एक पेड मां के साथ या वृक्षारोपण
कार्यक्रम पश्चात कैबिनेट मंत्री कुमावत सहित अधिकारियों कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर के पीछे हरियालो राजस्थान के शहर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया गया।






