PALI SIROHI ONLINE
27 जुलाई को मारवाड़ जंक्शन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी विकास कार्यों का लोकार्पण
नगराज वैष्णव
रानी /राजस्थान की माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को मारवाड़ जंक्शन के दौरे पर रहेंगी। इस अवसर पर वे क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:00 बजे झांझरिया हनुमानजी मंदिर, मारवाड़ जंक्शन में होगा।
कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ जंक्शन ओवरब्रिज, रानी–भीमालिया सड़क, सवराड़ नदी का पुल तथा सिरियारी नदी का पुल सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने की अपील की गई है।
इस कार्यक्रम के मुख्य निवेदक मारवाड़ जंक्शन विधायक श्री केसाराम चौधरी हैं। आयोजन में भाजपा के विभिन्न मंडल अध्यक्षों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, जिनमें सुरेश भैरवानी (मारवाड़ जंक्शन), उत्तम सिंह राजपुरोहित (बिजोवा), महेंद्र कुमार नायक (धनला), सुरेश सिंह रावत (सिरियारी), डॉ. अशोक जाट (माणदा), हरीश गेहलोत (रानी) तथा विक्रम सिंह देवड़ा (खिंवाड़ा) शामिल हैं।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन के शामिल होने की संभावना है।

