PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
दीपावली पर्व के मध्य नजर चक्की गली में विशेष साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण एवं भारी वाहनों को वैकल्पिक डायवर्ट करवाने सहित बैरिकेडिंग लगाने की उठी मांग
पार्षद प्रतिनिधि ने नगर पालिका एव थाना अधिकारी को सौपा ज्ञापन
तखतगढ 3 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) दीपावली पर्व को देखते हुए नगर चक्की गली में विशेष साफ-सफाई एव यातायात नियंत्रण सहित मुख्य गली से आवागमन करने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को चक्की गली वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि मुकेश सुथार ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, अध्यक्ष जयश्री नामा एव
प्रतिलिपि थानाधिकारी थाना तखतगढ़ को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि दीपावली पर्व के मध्य नजर त्योहारी सीजन को देखते हुए चक्की गली में विशेष साफ-सफाई एव यातायात नियंत्रण सहित इसी मुख्य मार्ग से प्रति दिन आवागमन करने वाले अति भारी वाहनों को वैकल्पिक अन्य मार्ग से डायवर्ट करने की आवश्यकता है। यह है कि दीपावली के पर्व पर चक्की गली क्षेत्र से लेकर मुख्य बाजार तक खरीदारी एवं आवागमन करने वाले नागरिकों की भारी भीड़ रहती है। इस दौरान यातायात का दबाव बढ़ने से हर पल जाम की स्थिति उत्पन्त होने से दुर्घटना संभावित एव आमजन को असुविधा होने की संभावना बनी रहती है। इस विषय पर जनहित एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्न व्यवस्थाएं करवाना अति आवश्यक है। कि 1. विशेष सफाई व्यवस्थाः दीपावली से पूर्व चक्की गली क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर सड़कों, नालियों एवं सार्बजनिक स्थानों की सफाई करवाई जाए।2. नियमित कचरा संग्रहणः दीपावली के दौरान कचरा संग्रहण वाहनों के अतिरिक फेरे बढाए जाएं, ताकि क्षेत्र में कहीं भी कचरे के ढेर जमा न हों।
3.भारी वाहनों का डायवर्जनः दीपावली पर्व के दौरान मुख्य चक्की गली के संकरे एवं व्यस्त मार्ग पर अतिभारी वाहनों का प्रवेश पर प्रतिबंधित लगाकर उन्हें वैकल्पिक अन्य मार्ग से डायवर्ट किया जाए।
4 यातायात नियंत्रणः मुख्य बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस एवं यातायात कर्मियों की विशेष इयूटी लगाई जाए। और बाजार क्षेत्र में अनियंत्रित वाहन पार्किंग पर रोक लगाकर उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित एव बैरिकेडिंग एवं संकेतकः आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं भारी वाहनों के डायवर्जन हेतु दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएं। उपरोक्क्त सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करवाने का कष्ट करें, ताकि आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिल सके।


