PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के काकराड़ी ग्राम के निकट बेरडी में अरावली की पहाडियो मे धार्मिक स्थल श्री वीर हनुमान मंदिर बेरडी पर राजस्थान के कथावाचक संत कृपाराम जी महाराज का हुआ आगमन
काकराडी व सांभरवाडा सरपंच प्रतिनिधि तथा कार्य समिति ने संत कृपाराम महाराज का किया स्वागत
श्री वीर हनुमान मंदिर परिसर पर राजस्थान के कथावाचक संत श्री कृपाराम जी महाराज ने बंदरो को फल एवम आदिवासी वच्चो को भोजन करवा कर कपड़े वितरण किये
वही काकराडी सरपंच प्रतिनिधि भुताराम, सांभरवाडा सरपंच प्रतिनिधि ओदाराम तथा बालाजी के उपासक मुकेश गरासिया , सिंगाराम सेमला थला हरिलाल, अणदाराम महाराज ने कृपाराम जी महाराज का माला पहना कर स्वागत किया

वही काकराडी सरपंच प्रतिनिधि भुताराम ने महाराज को पशुओ के लिए चारा – पानी की व्यवस्था हेतु अवगत करवाया गया महाराज ने आश्वासन दिया की दानदाताओ से यह कार्य करवाया जाएगा।
इस दौरान हरिलाल, धीराराम, दिताराम, कालाराम, गलाराम, गणेश जी, प्यारी देवी , देवाराम , मणिलाल , अमराराम आदि मौजूद रहे।







