PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
शिविर में 03 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की राशि 15000/- रू. का चैक वितरण किया गया।
तखतगढ 5 जून (खीमाराम मेवाडा) शासन सचिव महोदय, निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग, द्वारा पीएम स्वनिधि योजना अन्तर्गत 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक एक माह का विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पालिका द्वारा आयोजित कल्याण मेला, स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि कैम्प में पीएम योजना के अधिकाधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित कर, नवीन पात्र व्यक्तियों को योजना के जोडना गया , लम्बित प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर, डिजिटल सशक्तिकरण एव सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से पात्र लाभार्थियों एवं उनके परिवारजनों को जोडना, केडिट कार्ड आवेदन, बैंक द्वारा लौटाये गये आवेदनों का निस्तारण कर शुक्रवार को अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी के सानिध्य में लोक कल्याण मेला, स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि कैम्प का आयोजन में क्रमशः प्रथम ऋण के 06 आवेदन शिविर मे प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों की जांच कर सम्बन्धित बैक को प्रेषित किये गये साथ ही त्वरित आवेदन का निस्तारण करते हुए शिविर में 03 प्रथम किस्त की राशि 15000/- रू. का चैक वितरण किया गया। लोक कल्याण मेला, स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि कैम्प में लाभार्थी एवं पालिका अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


