• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-बालाजी धाम में सुंदरकांड पाठ एवं प्रसादी कार्यक्रम आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 1, 2026
in Local
0
तखतगढ-बालाजी धाम में सुंदरकांड पाठ एवं प्रसादी कार्यक्रम आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

बालाजी धाम में सुंदरकांड पाठ एवं प्रसादी कार्यक्रम आयोजित

तखतगढ 1 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) बूसी गांव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के महासचिव भूराराम सीरवी द्वारा उनकी धर्मपत्नी एवं ग्राम पंचायत बूसी की प्रशासक (सरपंच) श्रीमती शिमला चौधरी का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर गांव के प्रसिद्ध बालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे हुई तथा करीब तीन घंटे तक श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ किया। इसके पश्चात सीरवी समाज के धर्मगुरु पिरोसा गोपालसिंह एवं भगा बाबा नारलाई का बंधवाना कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह, जिला सहप्रभारी श्रवण पटेल, पाली लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती संगीता बेनीवाल, पाली विधायक भीमराज भाटी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह, प्रदेश महासचिव जुगल प्रजापति, बिठुड़ा पिरान धाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नेमीचन्द , सत्यप्रकाश कुमावत, सुभाष मेवाड़ा (तखतगढ़), भोमाराम मीणा, शंकर जी माली (दुजाना), सुरेश देवासी (नेतरा) सहित अनेक कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भूराराम जी सीरवी परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए सीरवी समाज के धर्मगुरु पिरोसा गोपालसिंहजी ने कहा कि बालाजी महाराज सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। उन्होंने श्रीमती शिमला चौधरी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सफलतम कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

भूराराम सीरवी ने कार्यक्रम में पधारे संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रतनजी सीरवी, दुर्गाराम घांची, विजयपुरी, नारायण, चंपालाल सहित समस्त ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

मुकेश दहिया
निजी सचिव
भूराराम सीरवी
महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान

Previous Post

आबूरोड जीआरपी ने मोबाइल चोरी का किया खुलासा, 42 हजार रुपए का मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Next Post

तखतगढ- 212 दावेदारों की उपस्थिति में करीबन शाम 5 बजे तक नामांकन पत्रो की संवीक्षा

Next Post
तखतगढ- 212 दावेदारों की उपस्थिति में करीबन शाम 5 बजे तक नामांकन पत्रो की संवीक्षा

तखतगढ- 212 दावेदारों की उपस्थिति में करीबन शाम 5 बजे तक नामांकन पत्रो की संवीक्षा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page