PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तीन माह पुरानी तोड़फोड़ की घटना पर तखतगढ़ थाने में मामला दर्ज
तखतगढ़। तखतगढ़ पुलिस थाने में भूखंड में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर तोड़फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। घटना करीब तीन माह पुरानी बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार बसंत निवासी फुलाराम पुत्र दीपाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके भूखंड में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर तोड़फोड़ की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गोरधन पुत्र दीपाराम निवासी बसंत के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दर्ज रिपोर्ट में वर्णित घटना लगभग तीन माह पूर्व की बताई जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


