PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
बलाना गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज
तखतगढ़। तखतगढ़ पुलिस थाने में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार गुड़ा बालोतान, आहोर निवासी घेवाराम पुत्र होकाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बलाना गांव में उसके भाई को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसके भाई की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की तलाश की जा रही है।


