• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना से जालोर रेलवे ट्रैक का सर्वे पूर्व में हुआ है और होता है तो वरदान साबित होगा इस विषय पर मैं चर्चा करूंगा, राज्यसभा सांसद राठौड

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 16, 2026
in Local
0
फालना से जालोर रेलवे ट्रैक का सर्वे पूर्व में हुआ है और होता है तो वरदान साबित होगा इस विषय पर मैं चर्चा करूंगा, राज्यसभा सांसद राठौड

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

फालना से जालोर रेलवे ट्रैक का सर्वे पूर्व में हुआ है और होता है तो वरदान साबित होगा इस विषय पर मैं चर्चा करूंगा, राज्यसभा सांसद राठौड


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ देर शाम तखतगढ़ पहुंच कई कार्यक्रमों में की शिरकत


तखतगढ 17 मार्च (खीमाराम मेवाडा) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ सोमवार देर शाम को भारी पुलिस काफिले के साथ तखतगढ़ पहुंचे। राठौड ने कई जगह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता के निधन होने पर शोकसभा मे शामिल होकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तो कई कार्यकर्ता के निवास स्थान पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की और कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी। राठौर सोमवार देर शाम 8 बजे तखतगढ पहुंचे और पिछले दिनों भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय उम्मेदमल सोलंकी एवं स्वर्गीय अमराराम माली तथा स्वर्गीय शिवलाल रावल के निधन पर उन सभी के निवास स्थान पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राठौड ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। और दिवंगत आत्माओं को शांति के लिए प्रार्थना की

इनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की

कार्यक्रम के दौरान राठौड सीधे भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री दिनेश कुमावत, सेवानिवृत शिक्षक जेठाराम कुमावत के निवास स्थान पहुंच उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए राठौड ने जेठाराम कुमावत से 65 वर्ष पूर्व की मित्रता की याद दिलाई। इस दौरान उनके पुत्र एवं  निवर्तमान पार्षद राजेश कुमावत पुरानी यादो को लेकर भावुक हो उठे और आंखो से आंसु निकालने लगे। तत्पश्चात राठौड भाजपा के  पूर्व जिला प्रतिनिधि एव पूर्व मंडल अध्यक्ष गणपत सोमपुरा के निवास स्थान पहुंच उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व पार्षद गीता देवी के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की और उनके पोते को गोद में लेकर करीबन 20 मिनट तक दुलारते रहे। दरमियांन गणपतलाल सोमपुरा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राठौड एवं जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह नेतरा का साफा एवं माला पहनकर स्वागत किया गया। बाद फालना रेलवे स्टेशन कै लिए रवाना हुए।


मीडिया से हुए रूबरू फालना जालौर रेलवे लाइन पर क्या बोले राठौड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद के तखतगढ़ दौरे के दौरान दिनेश कुमावत के निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले 23 वर्षों से दो बार सर्वे होने के बाद भी फालना से जालोर तक प्रस्तावित रेलवे लाइन अदरजूल में होने को लेकर भी मुद्दा उठाया। इस विषय पर राठौड ने मीडिया से रूबरू होकर कहा की यदि फालना से जालोर तक रेलवे ट्रैक का सर्वे पूर्व में हुआ है। और होता है। तो यह पाली जालौर क्षेत्र की जनता के लिए वरदान साबित होगा इस विषय पर मैं रेल मंत्री से चर्चा करूंगा। बाद में पूरी जानकारी दूंगा।


गैस की किल्लत पर कांग्रेस के आरोप पर बोले राठौड

देश में गैस की किल्लत को लेकर लगातार हो रहे कांग्रेस के प्रदर्शन के सवाल पर राठौड ने मीडिया से कहां की राज्य में गैस डीजल पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। यह तो विपक्ष ऐसे ही हंगामा कर अफरा तफरी मचा रहा है। विपक्ष देश का हितेषी नहीं है। वह देशभक्त नहीं है उनको देशभक्ति सीखानी पड़ेगी लेकिन जनता अब सब जान चुकी है। और सब समझती है कि देश में गैस डीजल पेट्रोल की सब कुछ व्यवस्था हो रही है

यह रहे उपस्थित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के तखतगढ़ दौरे के दौरान जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह नेतरा, दुग्ध डेयरी जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिटिया, दीपक पार्टी, तखतगढ़ मंडल संयोजक मनोज नामा, महामंत्री खेताराम सुथार, राजेश कुमावत, सुरेश सुथार, हीर सिंह, रामसिंह, विनोद सोलंकी, मुकेश सुथार,देवाराम चौधरी,महिला मोर्चा वीणा रावल, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ चंदनमल गांधी,अंबादेवी रावल, भूपेंद्र जोशी, पारस सिंह सोलंकी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

सिरोही- काछोली गांव में चार युवकों का उत्पात, शराब के नशे में दुकानदार व महिलाओं से अभद्रता*

Next Post

पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

Next Post
पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page